एक्ट्रेस समरीन कौर फिर क्रिकेटर अर्शदीप संग नजर आईं, रिलेशनशिप की अटकलों के बीच फैंस की नजरों से बचती दिखीं
Samreen Kaur And Cricketer Arshdeep Relationship Rumors: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का गहरा नाता रहा है। कई एक्ट्रेसेस ने क्रिकेटर्स के साथ शादी की है। हाल ही में एक्ट्रेस समरीन कौर का नाम क्रिकेटर अर्शदीप के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को एक साथ देखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल मैच के दौरान एक्ट्रेस समरीन कौर अक्सर ही नजर आती हैं। वह पंजाब की टीम को सपोर्ट करती हैं, इससे ही अर्शदीप भी खेलते हैं। हाल ही में दोनों को एक ही जगह पर देखा गया। एक तरफ अर्शदीप फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे। वहीं समरीन दूर खड़ी थीं।
समरीन ने फैंस से बचने की कोशिश की
एक वायरल वीडियो में समरीन कौर को फोन पर बात करते देखा गया। वह इधर-उधर चल चलते हुए फोन पर बात कर रही थीं। साथ ही उनकी नजरें लगातार किसी को तलाश रही थीं। काफी दिनों से अर्शदीप और समरीन का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन दोनों की तरफ से रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
पंजाबी फिल्मों और हिंदी फिल्मों में किया अभिनय
समरीन कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। समरीन ने कई म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है।
समरीन कौर ने 83 में रणवीर सिंह के साथ अभिनय किया था। इसके अलावा वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘नेल पॉलिश’ के जरिए उन्हें अच्छी पहचान मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.