{"_id":"68db4a418636d286ce07cff2","slug":"actress-nicole-kidman-and-singer-keith-urban-separate-after-almost-20-years-2025-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nicole Kidman: 20 साल बाद टूटी निकोल किडमैन-कीथ अर्बन की शादी, कई दिनों से अलग रह रहा था कपल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nicole Kidman: 20 साल बाद टूटी निकोल किडमैन-कीथ अर्बन की शादी, कई दिनों से अलग रह रहा था कपल
Tue, 30 Sep 2025 08:41 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:41 AM IST
सार
Nicole Kidman Keith Urban Separated: तकरीबन 20 वर्षों तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद निकोल किडमैन और कीथ अर्बन ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों क्यों अलग हुए इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
निकोल किडमैन और कीथ अर्बन
- फोटो : इंस्टाग्राम @nicole_and_keithforever
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन और ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार कीथ अर्बन लगभग 20 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। संडे रोज 17 और फेथ मार्गरेट 14। किडमैन के पास टॉम क्रूज के साथ दो गोद लिए हुए बच्चे भी हैं। निकोल किडमैन और कीथ अर्बन की मुलाकात साल 2005 में हुई थी। दोनों ने 25 जून 2006 को ऑस्ट्रेलिया में शादी की थी।
विज्ञापन
गर्मियों से अलग थे कलाकार
टीएमजेड के मुताबिक निकोल किडमैन और कीथ अर्बन गर्मियों से अलग रह रहे थे। बताया जाता है कि निकोल किडमैन अलग नहीं होना चाहती थीं। दोनों कलाकार एक दूसरे से क्यों अलग हुए, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। किडमैन और अर्बन दोनों ऑस्ट्रेलिया में पले-बढ़े हैं। दशकों तक दोनों की जिंदगी में उतार चढ़ाव आए।
टीएमजेड के मुताबिक निकोल किडमैन और कीथ अर्बन गर्मियों से अलग रह रहे थे। बताया जाता है कि निकोल किडमैन अलग नहीं होना चाहती थीं। दोनों कलाकार एक दूसरे से क्यों अलग हुए, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। किडमैन और अर्बन दोनों ऑस्ट्रेलिया में पले-बढ़े हैं। दशकों तक दोनों की जिंदगी में उतार चढ़ाव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
निकोल किडमैन और कीथ अर्बन
- फोटो : इंस्टाग्राम @nicole_and_keithforever
पहले रिश्ता बेहतर था
शादी के कुछ महीनों बाद, अर्बन ने नशे और शराब की लत से छुटकारा पाने के लिए अपना इलाजा कराया। निकोल किडमैन और कीथ अर्बन ने कहा था कि नशे की लत से छुटकारा पाने के संघर्ष ने उनके रिश्ते को बेहतर किया था। एक बार कीथ अर्बन ने अपनी पत्नी की सार्वजनिक तौर से तारीफ की थी। उन्होंने कहा था 'अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे एहसास होता है कि निक ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।'
टॉम क्रूज से हुई पहली शादी
निकोल किडमैन ने पहले अभिनेता टॉम क्रूज से शादी की थी। दोनों 10 साल से ज्यादा समय तक साथ रहे। दोनों ने बच्चों को गोद लिया था। 2001 में उनकी शादी टूट गई।
यह खबर भी पढ़ें: Actors Who Are Singers: आलिया भट्ट से लेकर श्रद्धा कपूर तक, इन कलाकारों ने अभिनय के साथ सिंगिंग में कमाया नाम

निकोल किडमैन और कीथ अर्बन का काम
निकोल किडमैन एक ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन अभिनेत्री हैं। उन्हें फिल्म 'बेबीगर्ल' के लिए जाना जाता है। कीथ अर्बन एक ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन गायक और गीतकार हैं। दोनों सितारे अपने-अपने क्षेत्र में माहिर हैं। अपने काम के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। काम को लेकर वर्षों से दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट करते रहे हैं। वह कई पुरस्कार समारोहों और हॉलीवुड प्रीमियर में एक साथ दिखाई देते रहे हैं।