Suriya: पत्नी के साथ वेकेशन मनाने निकले सूर्या, आईलैंड पर कर रहे एंजॉय; देखें तस्वीरें
Suriya On Vacation With Wife Jyotika: जून की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए एक्टर सूर्या अपनी पत्नी ज्योतिका के साथ छुट्टियां मनाने निकले हैं। अब दोनों के वेकेशन की कुछ फोटोज वायरल हैं।
विस्तार
साउथ स्टार सूर्या अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर उन्हें अपनी पत्नी ज्योतिका के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते देखा जाता है। अब एक्टर एक्टिंग से टाइम निकालकर पत्नी के साथ वेकेशन मनाने निकले हैं। सूर्या पत्नी ज्योतिका के साथ से ईस्ट अफ्रीका के आईलैंड सेशेल्स घूमने निकले हैं। अब इसकी कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं। जिनमें से कुछ खुद ज्योतिका ने शेयर किए हैं।
ज्योतिका ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
ज्योतिका ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ज्योतिका और सूर्या सेशेल्स में एंजॉय करते दिख रहे हैं। दोनों बीच पर घूमने के साथ-साथ आईलैंड को एक्सप्लोर कर रहे हैं और अलग-अलग राइड्स का मजा ले रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ज्योतिका ने सेशेल्स को स्वर्ग सा बताते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘तुम्हारे और मेरे लिए इस स्वर्ग में एक और खूबसूरत दिन।’ इसके साथ ही उन्होंने सेशेल्स में शानदार यादों के लिए और खूबसूरत अरेंजमेंट के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है।
बीच पर कपल गोल्स देते दिखे एक्टर
इसके अलावा दोनों के वेकेशन की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिनमें कपल सेशेल्स में छुट्टियों का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में सूर्या और ज्योतिका के बीच पर कपल गोल देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं।
ज्योतिका का दिखा हॉट अंदाज
वेकेशन के दौरान की ज्योतिका की कुछ सिंगल फोटोज भी वायरल हैं, जिनमें वो अलग-अलग ड्रेसेज में पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही बीच से लेकर अलग-अलग लोकेशन पर आईलैंड को एक्सप्लोर कर रही हैं। कुछ फोटोज में ज्योतिका नारियल पीती नजर आ रही हैं। जबकि कुछ एक फोटोज में वो अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं।
वर्कफ्रंंट की बात करें तो सूर्या इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘रेट्रो’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। ये एक्शन-रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।