Sonu Sood: मिस वर्ल्ड 2025 विनर ओपल सुचाता से एक्टर सोनू सूद ने पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुन दंग रह गए जूरी सदस्य
Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 का ताज थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी के सिर पर सजा और वो विजेता चुनी गईं। प्रतियोगिता के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने ओपल सुचाता से एक सवाल किया, जिनका जवाब सुन जूरी सदस्य प्रभावित हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें थाईलैंड की रहने वाली ओपल सुचाता चुआंगसरी को मिस वर्ल्ड का खिताब मिला। इस कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने ओपल सुचाता से एक सवाल पूछा, जिनके जवाब ने प्रतियोगिता के जूरी सदस्यों को प्रभावित कर दिया। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या था सवाल और उसका जवाब।
सोनू सूद ने पूछा ये सवाल
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता के दौरान एक्टर सोनू सूद ने विजेता ओपल सुचाता से सवाल किया। उन्होंने पूछा, ‘इस यात्रा ने आपको सच्चाई और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में क्या सिखाया है, जो कहानियों को कैसे आकार देता है?’ इसके जवाब में ओपल ने कहा, ‘मिस वर्ल्ड में होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा अवसर है। इस प्रतियोगिता से मैंने सीखा कि चीजों को कैसे देखा जाता है और यह हमारी जिम्मेदारी है। मुझे लगता है कि एक बड़ी चीज जो हम यहां कर सकते हैं कि हम सभी लोग, बच्चें, बूढ़े, जो हमें देखते हैं उनके लिए एक आदर्श व्यक्ति बनें।’
แปลไม่เป็นทางการ**
จับใจป้าจูไหมไม่รู้ แต่จับใจฉัน
#MissWorldThailand2025#MissWorld2025 pic.twitter.com/rwkEnQYppgविज्ञापन विज्ञापन— a🪭 (@arttiesa) May 31, 2025
ओपल सुचाता ने किया सबको धन्यवाद
आगे जवाब देते हुए मिस वर्ल्ड 2025 विनर ने कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि चाहे आप कोई भी हों और आपकी कितनी भी उम्र हो या किसी भी पद पर हों, आपके बगल में हमेशा एक व्यक्ति होता है, जो किसी न किसी तरह आपका सम्मान करता है। लोगों का नेतृत्व करने का सबसे अच्छा तरीका है अपने कार्यों में शालीनता को धारण करें। यही सबसे अच्छी बात है जो हम अपने आस-पास के लोगों और अपनी दुनिया के लिए कर सकते हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’
खिताब पाने से चूका भारत
मिस वर्ल्ड 2025 में भारत की तरफ से शामिल रहीं नंदिनी गुप्ता ने शानदार टक्कर दिया। खिताब के बहुत करीब आकर नंदिनी अंतिम 8 की सूची में जगह बनाने से चूक गई। अभी तक भारत छह बार मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुका है।