फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Rajpal Yadav and Bigg Boss 19 contestant and influencer Tanya Mittal to work Together in a project

छोटा डॉन बन तान्या मित्तल को गुंडों से बचाने पहुंचे राजपाल यादव; दोनों को साथ देखकर यूजर बोले- 'आग लगा दी'

Fri, 13 Mar 2026 12:26 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 13 Mar 2026 12:26 PM IST
सार

Rajpal Yadav-Tanya Mittal: कॉमेडियन और चर्चित एक्टर राजपाल यादव और 'बिग बॉस 19' फेम तान्या मित्तल साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उन्हें देख दर्शक भी हैरान है। जानिए क्या है मामला?

विज्ञापन
Actor Rajpal Yadav and Bigg Boss 19 contestant and influencer Tanya Mittal to work Together in a project
तान्या मित्तल और राजपाल यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते महीने फरवरी में चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उन्होंने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। हालांकि, फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। इस बीच एक्टर धड़ाधड़ अपने आगामी प्रोजेक्ट पूरे कर रहे हैं। एक प्रोजेक्ट में वे 'बिग बॉस 19' फेम तान्या मित्तल के साथ नजर आए हैं। दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों को चौंका दिया है।

विज्ञापन

तान्या को गुंडों से बचाने पहुंचे राजपाल यादव
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल खूब चर्चा में रहती हैं। 'बिग बॉस 19' के बाद तो उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। दर्शक अब तान्या को स्क्रीन पर राजपाल यादव के साथ देख पाएंगे। सामने आए वीडियो में राजपाल यादव छोटा डॉन बनकर तान्या मित्तल को गुंडों से बचाते हैं। बता दें कि तान्या और राजपाल यादव एक विज्ञापन वीडियो में साथ नजर आए हैं। यह एड एक ब्यूटी सर्विस देने वाली कंपनी से जुड़ा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Rajpal Yadav and Bigg Boss 19 contestant and influencer Tanya Mittal to work Together in a project
तान्या मित्तल और राजपाल यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या तान्या मित्तल ने सुनाई फर्जी कहानी?
वीडियो काफी फनी है। इसमें देखा जा सकता है कि राजपाल यादव के किरदार को लोग अर्थी पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं। इस बीच तान्या मित्तल को गुंडे परेशान करते हैं और वे अकेली जूझ रही होती हैं। इसी बीच राजपाल यादव अर्थी से उठ जाते हैं और लोगों से कहते हैं, 'रुको'। लोग देखकर कहते हैं, 'छोटा डॉन'। तान्या भी खुश हो जाती हैं और कहती हैं, 'छोटा डॉन आ गया'। राजपाल यादव गुंडों से तान्या को सुरक्षित बचाते हैं। बाद में पता चलता है कि यह एक फर्जी कहानी है, जो तान्या मित्तल लोगों को सुना रही थीं।

विज्ञापन

तान्या की एक्टिंग ने जीता दिल
इस वीडियो पर दर्शकों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'इसकी उम्मीद तो हमें बिल्कुल नहीं थी'। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'आग लगा दी'। नेटिजन्स तान्या मित्तल की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि तान्या मित्तल अब एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख रही हैं। एकता कपूर ने उन्हें मौका दिया है। खुद तान्या ने बीते दिनों इसकी जानकारी दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed