Pushpa: ‘पुष्पा’ में इंस्पेक्टर भंवर सिंह शेखावत की भूमिका में फहाद फासिल नहीं, इस एक्टर की होती एंट्री; जानें
Fahadh Faasil: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब कहा जा रहा है कि इंस्पेक्टर के रोल में नजर आने वाले फहाद फासिल की जगह किसी और अभिनेता को कास्ट करना था। आइए जानते हैं।
विस्तार
सुकुमार के निर्देशन में 'पुष्पा' फ्रेंचाइज की दोनों फिल्मों ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फासिल की भूमिका ने फिल्म में जान डालने का काम किया था। अभिनेता फहाद ने फिल्म में इंस्पेक्टर भंवर सिंह शेखावात के किरदार में नजर आए थे। अब साउथ एक्टर और निर्माता नारा रोहित ने इंस्पेक्टर के रोल के बारे में एक खुलासा किया है और बताया कि इस एक्टर को उनकी जगह कास्ट करना था। जानिए अभिनेता ने किसका किया जिक्र।
फहाद की जगह नारा रोहित को करना था कास्ट
तेुलुग फिल्मों के अभिनेता और निर्माता नारा रोहित ने एम 9 न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या यह सच है कि उन्हें 'पुष्पा' में फहाद फासिल का जगह कास्ट करना था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैंने कोविड-19 महामारी के दौरान मूंछों के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके बाद फिल्म निर्माता रविशंकर ने पहले मुझसे बात की, जैसा कि सुकुमार गारु ने किया था। फिर समय बदला, और वे फहाद को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन शुरुआत में, उन्होंने मुझसे बात की।’
यह खबर भी पढ़ें: Dhanush: 'कुबेर' स्टार धनुष ने की नागार्जुन की तारीफ, बोले- 'मैंने उनके अभिनय और व्यवहार से बहुत कुछ सीखा'
फहाद के अभिनय को सराहा
आगे बातचीत में अभिनेता ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं इस किरदार को फहाद की तरह निभा पाता या नहीं। शायद, अगर मैं उस सेट पर होता, तो मैं इसे निभा सकता था। लेकिन फहाद को देखने के बाद, मुझे लगा, ठीक है। यह वाकई बहुत बढ़िया था।’
नारा रोहित के बारे में
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेताओं में नारा रोहित का नाम आता है। उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘वीरा भोगा वसंत रायलु’ के बाद अभिनय से ब्रेक ले लिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही थी। इसके बाद साल 2024 में अभिनेता ने ‘प्रतिनीधि 2’ के साथ वापसी की, जिसका निर्देशन मूर्ति देवगुप्तपु ने किया था। इस फिल्म में नारा रोहित के अलावा सचिन खेडेकर, जिशु सेनगुप्ता और रघु बाबू ने भी फिल्म में अहम भूमिका अदा की थी।