फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actor mukul dev passed away worked with salman khan sanjay dutt ajay devgn in son of sardaar jai ho r rajkumar

Mukul Dev Death: कौन थे मुकुल देव? जिन्होंने सलमान खान-अजय देवगन के साथ किया काम, 54 की उम्र में कह गए अलविदा

Sat, 24 May 2025 11:57 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 24 May 2025 11:57 AM IST
सार

Mukul Dev Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुकुल देव ने ‘सन ऑफ सरदार’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था।

विज्ञापन
actor mukul dev passed away worked with salman khan sanjay dutt ajay devgn in son of sardaar jai ho r rajkumar
मुकुल देव - फोटो : एक्स

विस्तार

‘सन ऑफ सरदार’, ‘जय हो’, ‘आर राजकुमार’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके अचानक निधन की खबर ने फिल्म जगत को गमगीन कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकुल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन उनका जाना इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

विज्ञापन


कौन थे मुकुल देव?
17 सितंबर 1970 को दिल्ली में पंजाबी परिवार में जन्में मुकुल देव अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई हैं।  90 के दशक में उन्होंने कई पॉपुलर सीरियल्स में काम किया और वहीं से उन्हें पहचान मिली। उन्होंने ‘कहानी घर-घर की’, ‘लव यू जिंदगी’ और ‘सीआईडी’ जैसे चर्चित टीवी शोज में भी काम किया। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Mukul Dev: ‘सन ऑफ सरदार’ फेम मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन, तीन साल पहले रिलीज हुई थी आखिरी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी से फिल्मों तक का सफर
सालों तक टीवी में काम करने के बाद मुकुल देव ने फिल्मों का रुख किया। हालांकि उन्होंने हीरो के रूप में ज्यादा फिल्में नहीं कीं, लेकिन अपने अभिनय और गंभीर किरदारों के चलते वो दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुके थे।

मुकुल देव की फिल्में 
मुकुल देव की फिल्मों की लिस्ट लंबी है। उनकी बेहतरीन फिल्मों में ‘सन ऑफ सरदार’, सलमान खान की ‘जय हो’, ‘मुझे मेरी बीवी से बचाओ’, ‘ये है मुंबई मेरी जान’, ‘कहीं प्यार न हो जाए’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘शूटआउट एट लोकंधवाला’, ‘डॉन: द चेस बिगिंस अगेन’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘कृष्ण कॉटेज’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। वो आखिरी बार साल 2022 में फिल्म ‘अंत द एंड’ में दिव्या दत्ता के साथ नजर आए थे।

सुपरस्टार्स के साथ किया काम
मुकुल देव ने 8 साल की उम्र में दूरदर्शन के एक शो में माइकल जैक्सन की मिमिक्री की थी, जिसके लिए उन्हें पैसै मिले थे। वो अभिनेता से पहले पायलट थे। मुकुल देव ने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की। अजय देवगन, संजय दत्त, सलमान खान, शाहिद कपूर जैसे स्टार्स के साथ उन्होंने फिल्मों में अहम भूमिका निभाई।

मुकुल देव की पर्सनल लाइफ
अभिनेता मुकुल की पत्नी शिल्पा देव हैं। उनकी एक बेटी भी है। एक्टर के पिता पुलिस कमिश्नर थे जिनका निधन साल 2019 में हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो वो अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। वो पिछले काफी समय से मुंबई में अकेले ही रहते थे। 

फैंस और सेलेब्स में शोक की लहर
मुकुल देव के निधन की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। फैंस से लेकर इंडस्ट्री के साथी कलाकारों तक, हर कोई इस खबर से दुखी है। दीपशिखा नागपाल समेत कई सेलेब्रिटीज ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed