फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Manoj Joshi Talk About Youtuber Ranveer Allahbadia Controversy In Show Indias Got Latent

Amar Ujala Exclusive: 'गंदगी काे ही इन लोगों ने रियलिस्टिक समझ रखा है...' रणवीर मामले पर बोले वरिष्ठ अभिनेता

Mon, 10 Feb 2025 09:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 10 Feb 2025 09:09 PM IST
सार

एक शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद उनके और शो के होस्ट समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। अमर उजाला से खास बातचीत में रणवीर की अश्लील टिप्पणी पर एक्टर मनोज जोशी ने राय रखी है।

विज्ञापन
Actor Manoj Joshi Talk About Youtuber Ranveer Allahbadia Controversy In Show Indias Got Latent
अभिनेता मनोज जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@actormanojjoshi

विस्तार

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेंटेट' अपने कंटेंट की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस शो में हाल ही में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। इस मुद्दे पर अब सीनियर कॉमिक एक्टर मनोज जोशी ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस बातचीत में कॉमेडी में बढ़ती अश्लीलता पर भी अपने विचार रखे। 

विज्ञापन


एक्टर बोले विकृति फैला रहे हैं
रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी पर मनोज जोशी कहते हैं, ‘ऐसी कॉमेडी हमारे यहां मना है। ये लोग युवाओं को वैचारिक रूप से बहका रहे हैं, हमारे युवाओं की वैचारिक बुद्धिमता को खत्म कर रहे हैं। समाज में कॉमेडी के नाम पर विकृति फैला रहे हैं। देखिए, जब किसी देश को नुकसान पहुंचाना होता है तो कुछ लोग, युवाओं को ड्रग्स के जाल में फंसाते हैं। ऐसे ही ये लोग भी कॉमेडी के नाम पर युवाओं की सोच को विकृत कर रहे हैं। इन लोगों ने गंदगी काे ही रियलिस्टिक समझ रखा है।’ 
विज्ञापन


कार्यवाही होनी ही चाहिए 
मनोज जोशी आगे कहते हैं, ‘इनके ऊपर कार्यवाही तो होनी ही चाहिए। मुझे लगता है कि पुलिस ने भी एक्शन लिया है। रणवीर इलाहाबादिया अकेला ऐसा शख्स नहीं है, ये पूरी फौज है। जो इस तरह की कॉमेडी कर रहे हैं।इन पर एक्शन होना ही चाहिए।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसर होना चाहिए कंटेंट 
मनोज जोशी कहते हैं, ‘जब हम कोई नाटक किसी राज्य में जाकर करते हैं तो वहां बताते हैं कि हमारा नाटक सेंसर है। हम अपना सेंसर सर्टिफिकेट भी दिखाते हैं। इसी तरह इन स्टैंडअप कॉमेडियंस, यूट्यूबर्स पर भी नकेल कसी जानी चाहिए। अगर पता चले कि कंटेंट खराब है तो उसे टेलीकास्ट होने से रोका जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed