फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actor abhinay passes away due to liver infection tamil cinema mourns

44 साल की उम्र में एक्टर अभिनय का हुआ निधन, लिवर इंफेक्शन के चलते चली गई जान

Mon, 10 Nov 2025 12:23 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 10 Nov 2025 12:23 PM IST
सार

Tamil Actor Abhinay Passes Away: तमिल एक्टर अभिनय ने महज 44 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। लिवर इंफेक्शन के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
actor abhinay passes away due to liver infection tamil cinema mourns
अभिनेता अभिनय - फोटो : एक्स

विस्तार

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता अभिनय का 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। आज तड़के लगभग चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी असामयिक मौत ने तमिल सिनेमा जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है।

विज्ञापन


लिवर इंफेक्शन से जूझ रहे थे अभिनय
पिछले कुछ महीनों से अभिनेता अभिनय गंभीर लिवर इंफेक्शन के कारण बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें काफी खर्च उठाना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार भी लगाई थी। बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज रुकने की कगार पर था। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के कई साथियों ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया था। अभिनेता धनुष ने उन्हें 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी, वहीं कॉमेडी एक्टर से हीरो बने बाला ने भी व्यक्तिगत रूप से मिलकर मदद की थी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: OTT Releases: निशांची से लेकर दिल्ली क्राइम सीजन 3 तक, आ रहीं सस्पेंस-थ्रिलर और इमोशन से भरी फिल्में-सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


2002 में किया था फिल्मी डेब्यू
अभिनय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में निर्देशक कस्तूरी राजा की फिल्म ‘थुलुवधो इलमई’ से की थी। इस फिल्म में वह सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री शेरिन के साथ नजर आए थे। फिल्म को युवाओं ने खूब पसंद किया था और अभिनय को एक नई पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘जंक्शन’ (2002), ‘सिंगारा चेन्नई’ (2004) और ‘पोन मेघलाई’ (2005) जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

हालांकि समय के साथ मुख्य भूमिकाओं की संख्या कम होती गई और उन्होंने सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में काम करना शुरू किया। अभिनय ने मलयालम सिनेमा में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया था और कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं।


डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी किया काम
सिर्फ एक्टर के रूप में ही नहीं, अभिनय ने कई फिल्मों में डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया था। उन्होंने कई बड़े सितारों के लिए आवाज़ दी और पर्दे के पीछे से भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इंडस्ट्री में उनकी मेहनत और समर्पण की हमेशा सराहना की जाती रही।

अकेलेपन और आर्थिक संघर्ष में बीता आखिरी वक्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनय पिछले कुछ समय से काम के बिना और आर्थिक परेशानियों से घिरे हुए थे। वह अकेले रहते थे और खुद का खर्च बड़ी मुश्किल से उठा पा रहे थे। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई कलाकारों और निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed