फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Action si fi film Atlas trailer is released Jennifer Lopez is doing action click here to know more about movi

Atlas: 'एटलस' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जेनिफर लोपेज धांसू एक्शन करती आईं नजर, जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म

Tue, 23 Apr 2024 11:18 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 23 Apr 2024 11:18 PM IST
सार

'एटलस' के टीजर को पहले ही रिलीज कर दिया गया था। इस फिल्म में जेनिफर लोपेज पहली बार रोबोट के साथ युद्ध करती नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Action si fi film Atlas trailer is released Jennifer Lopez is doing action click here to know more about movi
एटलस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एटलस' के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। एक्शन फिल्मों के शौकीन दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 'एटलस' के टीजर को पहले ही रिलीज कर दिया गया था। इस फिल्म में जेनिफर लोपेज पहली बार रोबोट के साथ युद्ध करती नजर आने वाली हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि 'एटलस' के ट्रेलर में और क्या-क्या चीजें देखने को मिली हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन


जेनिफर लोपेज बचाएंगी दुनिया को 
जेनिफर लोपेज हॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने हॉलीवुड में संगीत के अलावा एक्टिंग में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। जेनिफर पहले भी कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, लेकिन इस बार वे बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। जेनिफर पहली बार किसी फिल्म में दुनिया को बचाती नजर आएंगी। दुनिया भर ने जेनिफर के चाहने वाले उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


The Ritual: 'द रिचुअल' के लिए साथ आए अल पचीनो-डैन स्टीवंस, हॉरर फिल्म में निभाएंगे दिलचस्प किरदार

'एटलस' में जेनिफर बनीं डाटा एनलिस्ट 
'एटलस' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। ट्रेलर की शुरुआत जेनिफर से होती है, जो फिल्म में 'एटलस शेफर्ड' का किरदार निभा रही हैं। एटलस को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से नफरत है। वे नहीं चाहती हैं कि दुनिया किसी ऐसी चीज के काबू में आ जाए जिससे पृथ्वी पर खतरा मंडराने लगे।

Future Based Movies: भविष्य पर बनी ये फिल्में जरूर देखनी चाहिए, क्लाइमेक्स हिला देगा दिमाग

इस दिन होगी रिलीज 'एटलस'
निर्देशक ब्रैड पेटन ने फिल्म 'एटलस' को निर्देशित किया है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि दुनिया बचाने की जिम्मेदारी किसी महिला किरदार के कंधे पर हो, लेकिन 'एटलस' में ब्रैड पेटन ने यह कमाल कर दिखाया है। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 मई को स्ट्रीम होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed