फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   abhishek sharma icc t20 number 1 cricketer walks india couture week 2025 grand finale

Abhishek Sharma: रैंप पर छाए टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, इब्राहिम और राशा ने भी किया वॉक

Thu, 31 Jul 2025 07:52 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 31 Jul 2025 07:52 AM IST
सार

Abhishek Sharma Ramp Walk: भारत के हैंडसम और यंग क्रिकेटर अभिषेक शर्मा क्रिकेट के मैदान के बाद अब रैंप पर भी छा गए हैं। खिलाड़ी ने इंडियन कुट्योर वीक 2025 के ग्रैंड फिनाले में वॉक किया।

विज्ञापन
abhishek sharma icc t20 number 1 cricketer walks india couture week 2025 grand finale
अभिषेक, इब्राहिम और राशा - फोटो : इंस्टाग्राम- @fdciofficial

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के नए चमकते सितारे और टी-20 इंटरनेशनल के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बुधवार शाम आयोजित हुए फैशन शो में अपना जलवा बिखेरा। दिल्ली में आयोजित इंडिया कुट्योर वीक 2025 के ग्रैंड फिनाले इवेंट में अभिषेक ने मशहूर डिजाइनर जे जे वलाया के लिए शो स्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया। 
विज्ञापन


अभिषेक शर्मा ने किया रैंप वॉक
24 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज को मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए देखा गया है, लेकिन फील्ड से हटकर यहां अभिषेक ने अपने ट्रेडिशनल स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने क्रीम कलर का कढ़ाईदार कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा और उसी थीम का बनारसी जैकेट पहना था, जिसे उन्होंने पंजाबी जूतियों के साथ स्टाइल किया। रैंप पर उनका आत्मविश्वास और ग्रेस देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FDCI (@fdciofficial)




दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक का ये फैशन डेब्यू उस दिन हुआ, जब उन्हें आधिकारिक रूप से ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 घोषित किया गया। इस उपलब्धि के साथ वो ऐसे तीसरे भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।

इब्राहिम-राशा ने भी किया रैंप वॉक 
अभिषेक शर्मा के अलावा बॉलीवुड के कलाकारों का भी रैंप पर खूब जलवा देखने को मिला। सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान और रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी ने भी अपने स्टाइल और फैशन से सभी को इंप्रेस किया। इब्राहिम और राशा ने एक साथ फैशन के सबसे बड़े इवेंट इंडिया कुट्योर वीक के ग्रैंड फिनाले में रैंप पर अपने ग्रेस और एलिगेंस से सभी को दीवाना बनाया। दोनों ने डिजाइनर जे जे वलाया के कलेक्शन को ही दिखाया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FDCI (@fdciofficial)




ये खबर भी पढ़ें: Reality Shows: फिल्में और सीरीज ही नहीं, अगस्त में आ रहे ये नए रियलिटी शोज भी करेंगे भरपूर मनोरंजन

अक्षय कुमार भी कर चुके वॉक 
बता दें फैशन के इस बड़े इवेंट में अब तक बॉलीवुड के कई सितारे नजर आ चुके हैं। अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, तारा सुतारिया, सारा अली खान, खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर ने भी इंडिया कोचर वीक 2025 में अलग-अलग दिनों में रैंप वॉक किया है।

अभिषेक बने टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज
अभिषेक ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अब तक केवल 17 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन इनमें दो शतक और दो अर्धशतक के साथ 193.84 का शानदार स्ट्राइक रेट दर्ज किया है। उनकी दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हालिया पारियों ने उन्हें ये स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जहां दूसरे भारतीय बल्लेबाजों की बात करें, तो तिलक वर्मा तीसरे और सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल भी टॉप 15 के करीब पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed