फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Malhan Aka Fukra Insan Clean Shave Family Reaction Goes Viral

फुकरा इंसान ने बदला अपना लुक, देखकर चौंक गए घरवाले; मां को लगा- ‘चोर आ गया है’

Sat, 23 May 2026 07:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 23 May 2026 07:16 PM IST
सार

Fukra Insaan New Look: यूट्यूबर अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया कि उनका पूरा परिवार ही चौंक गया।

विज्ञापन
Abhishek Malhan Aka Fukra Insan Clean Shave Family Reaction Goes Viral
अभिषेक मल्हान फुकर इंसान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूट्यूबर अभिषेक मल्हान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर सब चौक गए। 

विज्ञापन

घरवाले रह गए हैरान
दरअसल, अभिषेक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 4 साल बाद दाढ़ी हटाकर क्लीन शेव किया। वीडियो में उन्होंने घरवालों का रिएक्शन भी शेयर किया। 

विज्ञापन

वीडियो में सबसे पहले उनकी भाभी रुचिका राठौड़ उन्हें देखकर हैरान रह जाती हैं और मजाक में कहती हैं- ‘कह दो कि ये झूठ है।’ वहीं उनकी मां डिंपल मल्हान तो कुछ पल के लिए डर ही जाती हैं और उन्हें लगता है कि घर में कोई अजनबी आ गया है। बाद में जब उन्हें पता चलता है कि वो अभिषेक ही हैं, तो सबकी हंसी छूट जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभिषेक के पिता उनके नए लुक से खुश नजर आते हैं और कहते हैं कि वे क्लीन शेव में रणबीर कपूर जैसे लग रहे हैं। वहीं उनके भाई निश्चय मल्हान भी उनका नया लुक देखकर काफी शॉक्ड नजर आए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ABHISHEK MALHAN (@fukra_insaan)

यूजर्स ने दिया मिक्स्ड रिएक्शन
सोशल मीडिया पर भी फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोगों को उनका नया लुक काफी पसंद आया, तो कुछ ने कहा कि वो पुराने वाले दाढ़ी लुक में ज्यादा अच्छे लगते थे। कई यूजर्स का कहना है कि क्लीन शेव के बाद अभिषेक पहले से काफी छोटे लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें- परेश रावल ने फिर छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म! इस शर्त से सहमत नहीं थे एक्टर; क्या है पूरा मामला?

अभिषेक मल्हान का वर्कफ्रंट 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक मल्हान इन दिनों ओटीटी शोज में भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ और ‘ट्राइबवर्स’ जैसे शोज में देखा गया, जिन्हें दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed