{"_id":"66960f1db2fe9b13d7001a2e","slug":"abhishek-banerjee-will-have-a-unique-milestone-with-dual-film-release-in-august-2024-with-stree-2-and-vedaa-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhishek Banerjee: एक ही दिन रिलीज होंगी अभिषेक बनर्जी की दो फिल्में, उनसे पहले इस अभिनेत्री के नाम थी उपलब्धि","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhishek Banerjee: एक ही दिन रिलीज होंगी अभिषेक बनर्जी की दो फिल्में, उनसे पहले इस अभिनेत्री के नाम थी उपलब्धि
Tue, 16 Jul 2024 11:42 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:42 AM IST
सार
अभिषेक बनर्जी बॉलीवुड फिल्मों में बतौर अभिनेता और कास्टिंग निर्देशक जाने जाते हैं। इस बार अगस्त के महीने में वह बतौर अभिनेता एक बेहद खास और दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने वाले हैं।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
विस्तार
भारत में हर साल हजार से भी ज्यादा फिल्में बनाई जाती हैं। हर शुक्रवार कई फिल्में रिलीज होती हैं और बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड्स बनते और टूटते हैं। बीते 100 वर्षों से भी ज्यादा भारतीय फिल्मों के इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है, जब बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का टकराव हुआ है। हालांकि, एक ही अभिनेता की दो फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर टकराव बहुत कम ही देखा जाता है। इस बार बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं। बीते सात वर्षों में वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने पहले बॉलीवुड कलाकार बन गए हैं।
विज्ञापन
सात वर्षों पहले तापसी पन्नू ने हासिल की थी ये उपलब्धि
अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता अभिषेक बनर्जी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। वह अभिनेता के साथ-साथ एक कास्टिंग निर्देशक भी हैं। कई फिल्मों में कास्टिंग का काम देखने और अभिनय करने के बाद वह एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं। 15 अगस्त को उनकी दो फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली है। बीते सात वर्षों में किसी भी बॉलीवुड अभिनेता की एक ही दिन दो फिल्में रिलीज होने की यह पहली घटना है। गुजरे सात वर्षों से यह उपलब्धि तापसी पन्नू के पास थी। 17 फरवरी 2017 को उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थीं। इनमें "रनिंग शादी" और "गाजी अटैक" शामिल हैं।
विज्ञापन
Box Office Collection: दर्शकों को लुभाने में असफल रही 'सरफिरा' और 'इंडियन 2', लाखों में सिमटी 'किल' की कमाई
विज्ञापन
15 अगस्त को रिलीज होंगी 'स्त्री 2' और 'वेदा'
15 अगस्त को अभिषेक बनर्जी की दो फिल्में 'स्त्री 2' और 'वेदा' एक साथ रिलीज होने वाली हैं। वह इस दिन अपनी दोनों फिल्मों की रिलीज का आनंद लेंगे। दोनों फिल्मों का जॉनर भी एक दूसरे से काफी अलग है, तो फिल्मों को एक दूसरे से नुकसान होने की संभावनाएं भी कम हैं। स्त्री 2 जहां हॉरर कॉमेडी है। वहीं, "वेदा", जो एक एक्शन थ्रिलर है। दोनों फिल्मों में अभिनेता बिलकुल अलग अवतारों में नजर आएंगे। ऐसे में यह उनके फैंस के लिए यह एक शानदार अनुभव होने वाला है। एक ही दिन अभिनेता अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।
मुंबई के इस्कॉन मंदिर में भक्तों की सेवा करती दिखीं कार्दशियन बहनें
अभिनेता ने जताई खुशी
इस खास मौके पर अभिनेता ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "एक ही दिन दो फिल्में का रिलीज होना एक अवास्तविक सा अहसास है। यह बॉक्स ऑफिस पर खुद से टकराने जैसा है। मैं दोनों में से किसी एक को चुन नहीं सकता कि कौन फिल्म मेरे दिल के ज्यादा करीब है। यह बतौर माता-पिता अपने बच्चों में से पसंदीदा बच्चे को चुनने जैसा है। अभिनेता ने आगे जोड़ते हुए कहा कि वह अपने फैंस को सुनिश्चित करना चाहेंगे कि एक ही दिन में उनके दो अलग-अलग पहलू उन्हें देखने को मिलेंगे।
Fawad Khan: भारतीय निर्माताओं से मैसेज और फोन पर बात करते हैं PAK अभिनेता फवाद, 'एनिमल' देखने की है इच्छा