फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Banerjee Stolen Trailer Release Film Stream On Prime Video From 4th June

Stolen Trailer: मदद करने निकले अभिषेक बनर्जी खुद मुसीबत में फंसे, क्राइम-थ्रिलर ‘स्टोलेन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Wed, 28 May 2025 01:11 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 28 May 2025 01:11 PM IST
सार

Stolen Trailer Release: सस्पेंस से भरी क्राइम-थ्रिलर ‘स्टोलेन’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। जानिए कैसा है ट्रेलर और कब रिलीज हो रही है फिल्म।

विज्ञापन
Abhishek Banerjee Stolen Trailer Release Film Stream On Prime Video From 4th June
स्टोलेन - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin

विस्तार

अभिषेक बनर्जी की आगामी फिल्म ‘स्टोलेन’ का दमदार ट्रेलर आज जारी हो गया है। सस्पेंस से भरपूर इस क्राइम-थ्रिलर का ट्रेलर काफी रोचक लग रहा है। जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। लोग अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानते हैं ट्रेलर में क्या है खास।

विज्ञापन

क्राइम-थ्रिलर से भरपूर है ट्रेलर
2 मिनट 13 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में क्राइम और थ्रिलर की भरपूर डोज देखने को मिलती है। ट्रेलर की शुरुआत एक रेलवे स्टेशन से होती है, जहां एक गरीब महिला के पास से उसके छोटे बच्चे को छीन लिया जाता है और किडनैप कर लिया जाता है। इसके बाद वहां खड़े दो भाई उस महिला की मदद के लिए आगे आते हैं, हालांकि, किडनैपर्स बच्चे को लेकर भाग जाते हैं। इसके बाद दोनों भाई उस महिला के साथ उसकी बच्ची को ढूंढने एक खतरनाक सफर पर निकल पड़ते हैं। इसके बाद कैसे ये दोनों भाई मुश्किलों में फंसते जाते हैं। गांव वालों से लेकर पुलिस तक किडनैपर्स की जगह उन दोनों भाइयों के ही पीछे पड़ जाते हैं। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी होती है। ट्रेलर के अंत में अभिषेक बनर्जी खून से लथपथ नजर आते हैं। आखिर कैसे मदद करने निकले दो भाई खुद मुश्किलों में पड़ जाते हैं और क्या महिला को उसका बच्चा मिलेगा? ये 4 जून को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 

4 जून को रिलीज होगी फिल्म
यह सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म 4 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, हरीश खन्ना, मिया मेल्जर, साहिदुर रहमान और शुभम वर्धन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

करण तेजपाल ने किया फिल्म का निर्देशन
कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सराहना बटोरने वाली ‘स्टोलेन’ को करण तेजपाल ने निर्देशित किया है, जो बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। फिल्म से अनुराग कश्यप, किरण राव, निखिल आडवाणी और विक्रमादित्य मोटवानी जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed