फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abdu Rozik Amira Love story met in dubai mall exchanged numbers and fell in love

Abdu-Amira Love Story: अब्दु रोजिक की अनोखी लव स्टोरी, तीन महीने में ही दिल हार बैठे गायक, जानें पूरी कहानी

Sat, 11 May 2024 01:42 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 11 May 2024 01:42 PM IST
सार

अब्दु रोजिक की प्रेम कहानी किसी रोमांटिक फिल्म की प्रेम कहानी की ही तरह है। जब से अब्दु ने अपनी सगाई की तस्वीरें साझा की हैं, तब से वह लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हैं। आइए जानते हैं अब्दु और अमीरा एक-दूसरे के प्यार में कैसे पड़े?

विज्ञापन
Abdu Rozik Amira Love story met in dubai mall exchanged numbers and fell in love
अब्दु रोजिक और अमीरा - फोटो : इंस्टाग्राम @abdu_rozik

विस्तार

इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 16 के प्रतिभागी अब्दु रोजिक अपनी शादी और गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब्दु अमिराती लड़की ‘अमीरा’ के साथ शादी करेंगे। अमीरा शारजाह से हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दु यूएई में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करेंगे। 24 अप्रैल 2024 को दोनों ने सगाई कर ली। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही उनके प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि अब्दु की लव स्टोरी किसी फिल्म की प्रेम कहानी की ही तरह है। आइए जानते हैं अब्दु अमीरा से कब और कैसे मिले? 

विज्ञापन
 

कौन है अमीरा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दु की होने वाली पत्नी अमीरा शारजाह की रहने वाली हैं। उनकी उम्र 19 साल है। वह बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई करती हैं। हालांकि, अमीरा को लेकर अभी तक सिर्फ इतनी ही जानकारी सामने आई है। अब्दु और अमीरा के मिलने की कहानी बड़ी रोचक है। 

विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका-निक ने बेटी मालती के साथ बिताया वक्त, तस्वीर साझा कर अभिनेत्री ने लुटाया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
 

अमीरा से कहां मिले अब्दु?

अब्दु और अमीरा की प्रेम कहानी बिल्कुल किसी रोमांटिक फिल्म की कहानी की तरह ही शुरू होती है। दोनों दुबई के एक मॉल में मिलते हैं और उनकी लव स्टोरी वहीं से शुरू हो जाती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)


 

मिलते ही ले लिया एक-दूसरे का नंबर

अब्दु ने एक मीडिया से बातचीत में बताया कि कैसे वह अमीरा से मिले? और कैसे उन्हें उनसे प्यार हो गया? अब्दु ने अपनी मंगेतर की प्रशंसा करते हुए कहा, वह बहुत खूबसूरत है, उसके लंबे बाल और बहुत प्यारी आंखें हैं।’ अब्दु ने बातचीत में आगे कहा कि जब वह मॉल में मिले तब उन्होंने ही पहले पहल की थी। उन्होंने एक-दूसरे को अपना नंबर दिया और फिर प्यार में पड़ गए।

 

वीडियो साझा कर जताई खुशी

अब्दु ने 9 मई को एक वीडियो साझा करते हुए अपनी खुशी जताई। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ‘मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना भाग्यशाली हूं कि मुझे इतना सम्मान देने वाला प्यार मिलेगा, जो मेरे जीवन में आने वाली बाधाओं को बोझ नहीं समझेगा। 7 जुलाई की तारीख याद कर लिजिए। मैं शब्दों में नहीं बता सकता मैं कितना खुश हूं।’
कानूनी मुसीबत में करीना कपूर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed