फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   A glimpse of presidential candidate Kamala Harris was seen during the panel of The Simpsons know details

Comic Con: द सिम्पसंस के पैनल के दौरान दिखी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की झलक, जानें मामला

Sun, 28 Jul 2024 05:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 28 Jul 2024 05:14 PM IST
सार

डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस इन दिनों एक क्लिप की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन पैनल के दौरान द सिम्पसंस के निर्माता मैट ग्रोएनिंग ने एक क्लिप के माध्यम से कमला हैरिस की झलक साझा की है। 

विज्ञापन
A glimpse of presidential candidate Kamala Harris was seen during the panel of The Simpsons know details
कमला हैरिस - फोटो : X

विस्तार

एनिमेटेड सिटकॉम द सिम्पसंस अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन पैनल के दौरान द सिम्पसंस के निर्माता मैट ग्रोएनिंग ने कमल हैरिस की एक क्लिप पेश की। इस क्लिप को उन्होंने 'सुपरफैन' के रूप में साझा किया। इस वीडियो में  कमला हैरिस को एक लोकप्रिय " ट्रीहाउस ऑफ हॉरर " हैलोवीन स्पेशल एपिसोड का हवाला देते हुए दिखाया गया। 
विज्ञापन


क्लिप में दिखी कमला हैरिस की झलक
यह एपिसोड 1996 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार बॉब डोल पर केंद्रित था। 2013 में यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के छात्रों के एक समूह की ओर से रिकॉर्ड किए जाने के बाद यह क्लिप हाल ही में फिर से सामने आई है। इस क्लिप में कमला हैरिस ने 27 अक्टूबर, 1996 के एपिसोड 'ट्रीहाउस ऑफ हॉरर VII' का हवाला देते हुए हंसते हुए कहती नजर आ रही हैं, "हमें आगे बढ़ना चाहिए पीछे नहीं। हमें हमेशा आजादी की ओर बढ़ते रहना चाहिए।" 'ट्रीहाउस ऑफ हॉरर VII' एपिसोड 1996 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान प्रसारित हुआ था, जिसमें बिल क्लिंटन और बॉब डोल के बीच बहस में एलियन कांग और कोडोस दोनों उम्मीदवारों की नकल करते नजर आए थे। यह लाइन कोडोस ने क्लिंटन के भेष में बोली थी।
विज्ञापन


भविष्यवाणी करने के लिए मशहूर है द सिम्पसंस
द सिम्पसंस पहले भी भविष्यवाणी करने के लिए मशहूर रहा है। 'बार्ट टू द फ्यूचर' नाम के फ्लैश-फॉरवर्ड एपिसोड में 'लिसा सिम्पसन' नाम की एक पात्र को अमेरिका की राष्ट्रपति बनते हुए दिखाया गया है। 'बार्ट टू द फ्यूचर' में लिसा सिम्पसन को कमला हैरिस जैसी पोशाक पहने हुए दिखाया गया है। लिसा सिम्पसन ने बैंगनी रंग का सूट और मोतियों का हार पहना हुआ है। ठीक वैसा ही जैसा कमला हैरिस ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के समय पहना था। इस एपिसोड में कमला हैरिस जैसी दिखने वाली लिसा सिम्पसन ने खुद को अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं कमला हैरिस
इस पैनल की बैठक उस समय हुई जब हैरिस मैसाचुसेट्स के पिट्सफील्ड की यात्रा पर थीं। शनिवार के पैनल ने द सिम्पसंस के आगामी एपिसोड की जानकारी दी, जिसमें शो का 35वां 'ट्रीहाउस ऑफ हॉरर' एपिसोड भी शामिल है, जो हैलोवीन के बाद प्रसारित होगा। हाल ही में जो बाइडेन ने दौड़ राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़कर  डेमोक्रेटिक नामांकन के लिए हैरिस का समर्थन किया था ।
Ranbir Kapoor: बेटी के लिए रणबीर कपूर ने खुद को बदल डाला, बोले- राहा के जन्म से पहले मौत मुझे नहीं डराती थी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed