फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   78th Cannes Film Festival: Chetan Anand Neecha Nagar to Homebound Indian cinema journey at Cannes

Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा, चेतन आनंद की 'नीचा नगर' से हुई थी शुरुआत, पढ़िए

Wed, 14 May 2025 10:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 14 May 2025 10:26 PM IST
सार

Indian cinema journey at Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल चल रहे हैं। इनका आगाज 13 मई से हो चुका है और 24 मई तक चलेंगे। जानते हैं इन प्रतिष्ठित अवॉर्ड में अब तक कितनी भारतीय फिल्मों को अवॉर्ड मिला है...

विज्ञापन
78th Cannes Film Festival: Chetan Anand Neecha Nagar to Homebound Indian cinema journey at Cannes
नीचा नगर - फोटो : साभार-@ imdb.com/

विस्तार

13 से 24 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारे भी शिरकत करते हैं। वहीं, भारतीय फिल्मों का दबदबा भी रहता है। कान फिल्म फेस्टिवल में बीते वर्ष यानी 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पाम डी'ओर कैटेगरी में भारतीय फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ प्रदर्शित की गई। इस श्रेणी में भारत से 30 साल बाद कोई फिल्म नामांकित हुई थी। इसके अलावा फिल्म को ग्रैंड प्रिक्स के लिए भी नॉमिनेशन मिला और यह अवॉर्ड फिल्म ने जीता भी। 

विज्ञापन

78th Cannes Film Festival: Chetan Anand Neecha Nagar to Homebound Indian cinema journey at Cannes
इस साल कान में भारतीय फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल कान में भारतीय फिल्में
77वें कान में ऑल वी इमैजिन एज लाइट ने ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा और ऐसा करने वाली ये भारत की पहली फिल्म बनी। इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में पांच भारतीय फिल्में प्रदर्शित होंगी। देखिए लिस्ट:
 

'होमबाउंड'
नीरज घेवन की 'होमबाउंड' को कान फिल्म फेस्टिवल के 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन के लिए चुना गया है। इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर लीड रोल में हैं।

 

'अरनयेर दिन रात्रि'

कान में बंगाली फिल्म 'अरनेयर दिन रात्रि' की भी स्क्रीनिंग होगी। सत्यजीत रे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। 'अरनयेर दिन रात्रि' 1970 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल, अपर्णा सेन, सौमित्र चटर्जी और शुभेंदु चटर्जी जैसे दिग्गज कलाकार हैं।

 

'तन्वी द ग्रेट'

अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का वर्ल्ड प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के 'मार्चे डु फिल्म' में होने वाला है। इस फिल्म से शुभांगी दत्त बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी और करण टैकर फिल्म का हिस्सा हैं।

 

'ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले'

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में 'ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले' का प्रीमियर होने वाला है। यह एक शॉर्ट फिल्म है, जो कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट के स्टूडेंट ने बनाई है। इसे 'ला सिनेफ सेक्शन' के लिए चुना गया है।

 

‘चरक’ 

शिलादित्य मौलिक द्वारा निर्देशित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्मित यह फिल्म बंगाल के पारंपरिक चरक पूजा और उससे जुड़े अंधविश्वासों, खासकर खुद को जलाने और चोट पहुंचाने जैसे भयावह दृश्य को उजागर करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

78th Cannes Film Festival: Chetan Anand Neecha Nagar to Homebound Indian cinema journey at Cannes
फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ - फोटो : अमर उजाला

कान में पहली बार दिखाई गई यह भारतीय फिल्म

1946 में जब कान की शुरुआत हुई थी तभी से भारतीय फिल्में वहां दिखाई जाने लगी थीं। कान में सबसे पहले भारतीय फिल्म 'नीचा नगर' दिखाई गई थी। निर्देशक चेतन आनंद की फिल्म 'नीचा नगर' ने पहली बार अपनी उपस्थिति कान में दर्ज कराई थी। इस फिल्म को 'ग्रांड प्रिक्स डू फेस्टिवल इंटरनेशनल डू फिल्म' के अवॉर्ड से नवाजा गया था। बता दें कि ग्रांड प्रिक्स कान फिल्म फेस्टिवल का एक पुरस्कार है, जो प्रतिस्पर्धी फीचर फिल्मों में से एक को फेस्टिवल की ज्यूरी द्वारा दिया जाता है।

विज्ञापन

अब तक कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को मिले अवॉर्ड :
 
वर्ष विजेता फिल्म पुरस्कार
1946   चेतन आनंद नीचा नगर ग्रांड प्रिक्स डू फेस्टिवल इंटरनेशनल डू फिल्म
1954 बिमल रॉय बिमल रॉय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
1955 बेबी नाज बूट पॉलिश स्पेशल मेंशन (चाइल्ड आर्टिस्ट)
1956 सत्यजीत रे पाथेर पांचाली बेस्ट ह्यूमन डॉक्यूमेंट अवॉर्ड
1957 राजबंस खन्ना गोटोमा द बुद्धा स्पेशल मेंशन (लघु फिल्म)-निर्देशक
1983 मृणाल सेन खारिज जूरी पुरस्कार
1988 मीरा नायर सलाम बॉम्बे! कैमरा डी'ओर ऑडियंस अवॉर्ड
1989 शाजी एन. करुण पिरवी कैमरा डी'ओर (स्पेशल मेंशन
1991 दीपा मेहता सैम एंज मी कैमरा डी'ओर -(स्पेशल मेंशन)
1999 मुरली नायर मरण सिंहासनम कैमरा डी'ओर
2002 मनीष झा ए वेरी वेरी साइलेंट फिल्म जूरी पुरस्कार (लघु फिल्म
2006 गीतांजलि राव प्रिंटेड रेनबो ग्रैंड रेल डी'ओर ऑडियंस अवॉर्ड, कोडक डिस्कवरी अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए यंग क्रिटिक्स अवॉर्ड
2013 रितेश बत्रा लंचबॉक्स ग्रैंड रेल डी'ओर ऑडियंस अवॉर्ड
2015 नीरज घेवन मसान FIPRESCI प्राइज ( अन सर्टेन रिगार्ड ) और प्रिक्स डे ल'एवेनियर (अन सर्टेन रिगार्ड)
2016 शर्ली अब्राहमअमित मधेशिया 'द सिनेमा ट्रैवलर्स' L'Œil d'or (स्पेशल मेंशन)
2020 अश्मिता गुहा नियोगी कैट डॉग सिनेफॉन्डेशन प्रीमियर प्रिक्स
2021 पायल कपाड़िया एन नाइट ऑफ नोइंग नथिंग गोल्डन आई
2022 शौनक सेन ऑल दैड ब्रीथ्स गोल्डन आई
2024 पायल कपाड़िया 'ऑल वी इमैजिन एज लाइट' ग्रैंड प्रिक्स
2024 चिदानंद एस नाइक सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो ला सिनेफ (प्रीमियर प्रिक्स)
2024                     अनसूया सेनगुप्ता द शेमलेस सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (अन सर्टेन रिगार्ड)

टेक्निकल अवॉर्ड इस प्रकार हैं-
 

वर्ष विजेता श्रेणी पुरस्कार
1952 वी शांताराम डायरेक्शन  टेक्निकल ग्रैंड प्राइज
2019 मोधुरा पालित     सिनेमेटोग्राफी पियरे एंजनीएक्स एक्सेलेंस-प्रॉमिसिंग सिनेमैटोग्राफर
2024 संतोष सिवान सिनेमेटोग्राफी पियरे एंजनीक्स एक्सेलेंस पुरस्कार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed