फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   70 Years Old Kamal Haasan Once Linked To Rekha Wife Caught Them Together In Hotel

Rekha: अमिताभ बच्चन के साथ नहीं, 70 साल के इस अभिनेता से जुड़ा रेखा का नाम, क्या वाकई पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ?

Mon, 07 Jul 2025 03:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 07 Jul 2025 03:55 PM IST
सार

Rekha Relation: रेखा का नाम अमिताभ बच्चन के अलावा एक दूसरे अभिनेता के साथ जुड़ चुका है। बताया जाता है कि उस अभिनेता की पत्नी ने दोनों को एक साथ होटल में पकड़ा था। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
70 Years Old Kamal Haasan Once Linked To Rekha Wife Caught Them Together In Hotel
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐसा कई बार हुआ है कि अभिनेता और अभिनेत्री एक साथ काम करते हुए काफी करीब आ गए। ऐसी ही एक सुपरस्टार जोड़ी है। दोनों का नाम एक दूसरे से जुड़ चुका है। बताया जाता है कि दोनों को एक्टर की पत्नी ने एक होटल में रंगे हाथों भी पकड़ा था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन


रेखा के साथ जुड़ा कमल का नाम
अपनी जवानी के दिनों में कमल हासन काफी मशहूर रहे। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में भी रहे। एक बार कमल हासन का नाम अभिनेत्री रेखा से भी जुड़ा। दोनों के अफेयर की खबरें तब सामने आईं जब दोनों ने एक साथ एक फिल्म में काम किया। 

विज्ञापन

रेखा के करीब हुए कमल
बात साल 1981 की है। रेखा ने फिल्म 'सिलसिला' के साथ तमिल फिल्म 'मीनदम कोकिला' भी साइन की थी। इस फिल्म में कमल हासन और श्रीदेवी भी थीं। बताया जाता है कि इस फिल्म के दौरान रेखा और कमल हासन का रिश्ता काफी गहरा हो गया था। दोनों एक दूसरे के काफी करीब हो गए थे।

यह खबर भी पढ़ेंGovinda: जब 44 के गोविंदा ने 16 साल की अभिनेत्री से किया था रोमांस, लोगों ने की थी आलोचना

70 Years Old Kamal Haasan Once Linked To Rekha Wife Caught Them Together In Hotel
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी ने रेखा और कमल को एक होटल में देखा
दोनों के रिश्ते की अफवाहें इस तरह उड़ीं कि कमल हासन के घर तक पहुंच गईं। तब कमल हासन की शादी हो चुकी थी। उन्होंने साल 1978 में वाणी गणपती से शादी की थी। रेखा और कमल के रिश्ते की बात कमल हासन की पत्नी तक पहुंची। बताते हैं कि जब वाणी गणपती ने कमल हासन को रेखा के साथ एक होटल में देखा तो उन्हें बहुत धक्का लगा।

विज्ञापन

70 Years Old Kamal Haasan Once Linked To Rekha Wife Caught Them Together In Hotel
श्रीदेवी, कमल हासन, रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन पर भड़की थीं पत्नी वाणी
एक जर्नलिस्ट ने रेडिफ से बातचीत में बताया 'साल 1979 में चेन्नई के होटल चोला शेरटन में मैं काम कर रहा था। एक रात, मैं काम के सिलसिले में वहां था। मैंने देखा कि उस जगह पर काफी भीड़ है। तब रिसेप्शन पर काम करने वाली लड़की ने मुझे बताया कि कमल हासन और रेखा होटल के एक कमरे में थे। तभी एक्टर की पत्नी वाणी गणपती वहां पहुंच गईं। वह वहां आकर दोनों पर बुरी तरह भड़क उठी थीं।'

कमल हासन की निजी जिंदगी
हालांकि इस मामले पर ना तो कमल हासन ने, ना तो रेखा ने कोई प्रतिक्रिया दी थी। इस बात की कभी पुष्टि भी नहीं हो सकी। बताया जाता है कि इस मामले के बाद रेखा को इस फिल्म से हटा दिया गया था। इस फिल्म में मलयालम एक्ट्रेस दीपा को लिया गया। एक वक्त के बाद कमल हासन और उनकी पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई और वह साल 1988 में अलग हो गए। इसके बाद कमल हासन ने इसी साल सारिका से शादी की। इनसे दो बेटिंयां हुईं। श्रुति और अक्षरा। साल 2004 में इन दोनों का भी तलाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed