फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   3 monkeys Director Abbas-Mustan told Dunki star Shah Rukh Khan keeps asking about bringing something exciting

Abbas-Mustan: कभी शाहरुख के साथ बनाई थी 'बाजीगर' और 'बादशाह', अब साथ काम ना करने की बताई ये वजह

Tue, 07 May 2024 08:50 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 07 May 2024 08:50 AM IST
सार

बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान ने अभिनेता शाहरुख खान के साथ 'बाजीगर' और 'बादशाह' जैसी फिल्में बनाई हैं। हालांकि, अब लंबे समय से इन्होंने किंग खान के साथ फिल्म नहीं की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस पर जवाब दिया है।

विज्ञापन
3 monkeys Director Abbas-Mustan told Dunki star Shah Rukh Khan keeps asking about bringing something exciting
अब्बास-मस्तान और शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब्बास-मस्तान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशकों में शुमार है। दोनों भाईयों की इस जोड़ी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इनकी फिल्मों में भरपूर ट्विस्ट होते हैं, कहानी हर सीन के साथ थोड़ी बदलती जाती है। इन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं। इनमें 'बाजीगर', 'बादशाह' और 'रेस' आदि शामिल हैं। बॉलीवुड के किंग खान के साथ इस जोड़ी ने काफी सफल फिल्में दी हैं। शाहरुख के करियर में 'बाजीगर' एक बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है। इस फिल्म के लिए पहली बार शाहरुख और अब्बास-मस्तान साथ आए थे। फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। हालांकि, लंबे समय से इनकी फिल्मों में शाहरुख नहीं नजर आए हैं। इस पर अब निर्देशकों की इस जोड़ी ने जवाब दिया है।

विज्ञापन


उचित कहानी की है तलाश
शाहरुख और अब्बास-मस्तान फिल्म 'बाजीगर' और 'बादशाह' के लिए जुड़ चुके हैं। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थीं। हालांकि, उसके बाद से ये तीनों साथ नहीं आ सके हैं। इस पर अब निर्देशक जोड़ी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख के साथ काम करने के लिए कोई उचित कहानी चाहिए। उनके स्तर की स्क्रिप्ट न होने की वजह से फिलहाल वो शाहरुख खान के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

शेखर सुमन ने आमिर खान से की अपनी तुलना, सुनिए शेखर सुमन का ‘शुक्ल पक्ष’ सिर्फ ‘अमर उजाला आवाज’ पर

विज्ञापन
विज्ञापन

'शाहरुख बिल्कुल नहीं बदले'
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी शाहरुख के साथ अबतक कई बार बातचीत हो चुकी हैं। किंग खान जब भी उनसे मिलते हैं, तो वह उनसे काफी सम्मान के साथ पेश आते हैं। निर्देशकों की जोड़ी ने बताया कि शाहरुख उन्हें काफी समय देकर बात करते हैं, जो दिखाता है कि वह बिल्कुल भी नहीं बदले। दोनों ने अभिनेता के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई है। फिलहाल वह एक उचित स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं, जिसके बाद वह शाहरुख से संपर्क करेंगे।

50 करोड़ी होने से एक कदम दूर 'मैदान', जानें बीएमसीएम की कमाई

शाहरुख के साथ फिर जुड़ना चाहते है अब्बास-मस्तान
अब्बास-मस्तान ने बताया, जब भी वो किंग खान से मिलते हैं तो उनका सवाल होता है, कुछ उत्साहित करने लायक लाए हो? हालांकि, उन्हें अब तक कोई ऐसी नई कहानी नहीं मिली है, जिससे तीनों वापस एक साथ जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि वो बस साथ आने के लिए किसी भी कहानी पर फिल्म नहीं बनाना चाहते। उन्होंने शाहरुख की बहुमुखी अदाकारी की तारीफ करते हुए कहा कि वह जरुर उनके साथ फिर से काम करेंगे। फिलहाल वह इसके लिए उचित कहानी की तलाश में हैं। अब्बास-मस्तान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थ्री मंकीज' में व्यस्त हैं। 

Sanjay Dutt: फिल्मों में विलेन बन दर्शकों के दिलों पर छा गए संजू बाबा, लिस्ट में 'कांटे' और 'कारतूस' भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed