फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   West Bengal: 75.66 percent voting amid sporadic violence; Everyone has their own claims, opponents also agreed

पश्चिम बंगाल: छिटपुट हिंसा के बीच 75.66% मतदान; सभी के अपने-अपने दावे, विरोधी भी मिले गले

Mon, 13 May 2024 07:21 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Mon, 13 May 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: 75.66 percent voting amid sporadic violence; Everyone has their own claims, opponents also agreed
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हुआ। छिटपुट हिंसा के बीच यहां पर 75.66% मतदान हुआ। सोमवार को आम चुनाव 2024 के चौथे चरण में पश्चिम बंगाल के बहरमपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम में मतदान हुआ। मतदान में कुल 1.45 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इनमें 71.45 लाख महिलाएं और 282 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं ने 15,507 मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग किया।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के मुताबिक सोमवार शाम पांच बजे तक बंगाल में शाम पांच बजे तक मतदान बोलपुर में 77.77, वर्धमान में 77.36, बहरमपुर में 75.36, वर्धमान-दुर्गापुर में 75.2, कृष्णागनर में 77.29, आसनसोल में 69.43, रानाघाट में 77.45 और बीरभूम में 75.45 मतदान हो चुका है। यहां पर सबने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। वर्धमान-दुर्गापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी दीलिप घोष और तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी कीर्ति आजाद गले मिलते दिखे।
विज्ञापन


दिलीप घोष के काफिले पर हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल
वर्धमान-दुर्गापुर में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष के काफिले पर हमला कर दिया। काफिले में शामिल कारों पर कुछ लोगों ने पथराव किया, एक कार का शीशा टूट गया और घोष के दो सुरक्षाकर्मियों को चोटें आई हैं। हमले का आरोप तृणमूल पर लगा है। सूत्रों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब को फोन करके घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय बल का जवान की मौत
वीरभूम के जाजि ग्राम के एक बूथ की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बल के जवान की अचानक बीमार पड़ने से मौत हो गई। मृतक का नाम महेंद्र सिंह है। वे बीएसएफ में एएसआइ के पद पर थे और उत्तराखंड के रहने वाले थे। चौथे चरण में केंद्रीय बलों की अब तक की सबसे अधिक 597 कंपनियों की तैनाती की गई थी। उन्होंने सभी 15,560 बूथों पर मोर्चा संभाला हुआ था। उनके साथ राज्य पुलिस के 30,009 कर्मी भी मुस्तैद रहे।

इन हस्तियों की किस्मत ईवीएम मशीन में हुई कैद 
चौथे चरण में बांग्ला फिल्म अभिनेत्री शताब्दी राय, तृणमूल कांग्रेस नेत्री महुआ मोइत्रा, पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद, यूसुफ पठान, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, एसएस अहलूवालिया व जगन्नाथ सरकार समेत कुल 75 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

तृणमूल के कैंप पर हमला, माकपा के कार्यालय में तोडफोड़
सूत्रों के मुताबिक दुर्गापुर में तृणमूल के कैंप पर हमले व माकपा के कार्यालय में भी तोडफोड़ की गई। दोनों मामलों में भाजपा पर आरोप लगे हैं। दूसरी ओर, बहरमपुर के नउदा इलाके में तृणमूल के एक कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उसकी एक कान कट गई। आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा है। इस बीच, आसनसोल के कुल्टी में भाजपा और तृणमूल भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बीरभूम के एक बूथ में तृणमूल कार्यकताओं पर भाजपा के एजेंट को मारने-पीटने का आरोप है।

मतदान से पहले तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या
बीरभूम संसदीय क्षेत्र के केतुग्राम इलाके में मतदान से एक दिन पहले एक तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मिंटू शेख (45) है। रविवार रात वह मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने मिंटू पर हमला कर दिया। उसपर पहले धारदार हथियार से वार किया गया, फिर बमों से हमला कर हत्या कर दी गई।

टीएमसी मतदान प्रतिशत कम कराना चाहते है: अधीर
बरहामपुर से कांग्रेस सांसद और पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'टीएमसी के गुंडे, कार्यकर्ता सड़कों पर कब्जा करने और लोगों के लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने चुनाव आयोग से उन्हें तितर-बितर करने का अनुरोध किया है लेकिन वे फिर से वापस आ जाते हैं। टीएमसी मतदान प्रतिशत कम करना चाहती है क्योंकि वे जानते हैं कि ज्यादातर लोग टीएमसी के खिलाफ मतदान कर रहे हैं, इसलिए वे मतदान प्रक्रिया में बाधा डालना चाहते हैं। हम उन्हें किसी भी बूथ पर कब्जा नहीं करने देंगे, न ही मैं बहरमपुर में टीएमसी को जीतने दूंगा।

पूरा विश्वास है मैं भारी अंतर से जीतूंगा: पठान
बहरमपुर लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार यूसुफ पठान ने कहा, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। वहां सकारात्मक माहौल है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं भारी अंतर से जीतूंगा। जनता के लिए अगर मुझे बलिदान भी देना पड़े तो मैं तैयार हूं, मैं यहां जनता के लिए काम करने आया हूं। लोगों ने मेरा बहुत समर्थन किया है, वे यहां बदलाव चाहते हैं।

यहां जीतेगी तृणमूल, दीदी हैं बहुत आगे: कीर्ति
बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार कीर्ति आज़ाद ने अपना वोट डालने कते बहाद कहा, कुल मिलाकर, हम अच्छा कर रहे हैं। यहां टीएमसी की जीत होगी। भाजपा के पास बूथ पर बैठने के लिए लोग नहीं हैं। वे ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वे हार रहे हैं। दीदी बहुत आगे हैं। वे (भाजपा) सिर्फ बातें करते हैं-मछली, मांस, मंगलसूत्र, मुगल। बीजेपी वालों को इसके बारे में कुछ नहीं पता। उन्हें पिछले 10 साल की रिपोर्ट देनी चाहिए। दीदी का पूरा जीवन लोगों के सामने है। यह एक वॉकओवर की तरह है।


भाजपा-तृणमूल सांसद एक-दूसरे के गले मिले
भाजपा सांसद और बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार दिलीप घोष और बर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कीर्ति आजाद रास्ते में मिले। दीलिप घोष गाड़ी में बैठे थे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे खड़े कीर्ति आजाद पर पड़ी। दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। कार्ति आजाद के बुलावे पर दीलिप घोष गाड़ी से उतरकर कीर्ति के पास पहुंचे और दोनों एक-दूसरे के गले मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed