{"_id":"662a22ef567b6bb05c04ca16","slug":"union-ministers-seats-who-are-contesting-lok-sabha-election-phase-two-2024-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Poll: दूसरे चरण में केंद्रीय मंत्रियों की सीटों पर कैसी रही वोटिंग? जानें 2019 से कितना बदला आंकड़ा","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Lok Sabha Poll: दूसरे चरण में केंद्रीय मंत्रियों की सीटों पर कैसी रही वोटिंग? जानें 2019 से कितना बदला आंकड़ा
Fri, 26 Apr 2024 06:03 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:03 PM IST
सार
Lok Sabha Election 2024 Second Phase: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 88 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं। दूसरे चरण में छह केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है, इनमें गजेंद्र सिंह शेखावत, राजीव चंद्रशेखर और वी. मुरलीधरन जैसे नाम हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को हुआ। दूसरे दौर में मणिपुर समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई। इन सीटों पर कुल 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मणिपुर की बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के 15 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है, जबकि अन्य 13 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में मतदान हुआ है।
विज्ञापन
इस चरण में केंद्र सरकार के छह मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी है। इन मंत्रियों में गजेंद्र सिंह शेखावत, वीरेंद्र खटीक, कैलाश चौधरी, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे और वी. मुरलीधरन शामिल हैं। शाम पांच बजे तक इन मंत्रियों की सीटों पर वोटिंग देखें तो सबसे ज्यादा कैलाश चौधरी की सीट बाड़मेर में 69.79% मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम 50.04% वोटिंग शोभा करंदलाजे की सीट बंगलूरू उत्तर में हुई है।
विज्ञापन
| मंत्री | सीट | शाम पांच बजे तक वोटिंग % | 2019 में वोटिंग % |
| कैलाश चौधरी | बाड़मेर | 69.79 | 73.3 |
| वी. मुरलीधरन | आटिंगल | 64.29 | 74.48 |
| राजीव चंद्रशेखर | तिरुवनंतपुरम | 60.55 | 73.74 |
| गजेंद्र सिंह शेखावत | जोधपुर | 58.35 | 68.89 |
| वीरेंद्र खटीक | टीकमगढ़ | 57.19 | 66.62 |
| शोभा करंदलाजे | बंगलूरू उत्तर | 50.04 | 54.76 |
आइये विस्तार से जानते हैं सभी केंद्रीय मंत्रियों की सीटों के बारे में…
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : amar ujala
गजेंद्र सिंह शेखावत: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपनी परंपरागत जोधपुर सीट से एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। शेखावत यहां से लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं। 2019 में उन्होंने इस सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत को हराया था। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह से है। 2019 में लोकसभा सीट पर 68.89% मतदान हुआ था।
कैलाश चौधरी: मोदी सरकार के एक और मंत्री कैलाश चौधरी एक बार फिर बाड़मेर सीट से चुनाव मैदान में हैं। कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी 2019 में यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शियो विधानसभा सीट से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी से है। 2019 में बाड़मेर सीट पर 73.30% मतदान हुआ था। 2019 में बाड़मेर सीट पर कैलाश चौधरी ने पूर्व वित्त मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह को हराया था।
वीरेंद्र खटीक: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। 2019 में यहां से भाजपा के वीरेंद्र खटीक जीते थे। 2024 चुनाव में उनका मुकाबला पंकज अहिरवार से है जो कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में टीकमगढ़ सीट पर 66.62% लोगों ने वोट डाला था।
राजीव चंद्रशेखर: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। राजीव कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। 2019 में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर जीते थे। उनके सामने इस बार कांग्रेस से शशि थरूर और भाकपा से पन्नियन रवींद्रन हैं। पिछले चुनाव में तिरुवनंतपुरम सीट पर 73.74% लोगों ने वोटिंग की थी।
शोभा करंदलाजे: केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे कर्नाटक की बंगलूरू उत्तर सीट से अपना भाग्य आजमा रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में शोभा भाजपा के टिकट पर उडुपी चिकमंगलूर सीट से जीती थीं। वहीं बंगलूरू उत्तर सीट से भाजपा के डीवी सदानंद गौड़ा जीतकर सांसद बने थे। 2024 के चुनाव में शोभा करंदलाजे का मुकाबला कांग्रेस के प्रो. एमवी राजीव गौड़ा से है। 2019 में बंगलूरू उत्तर सीट पर 54.76% लोगों ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया था।
वी. मुरलीधरन: विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन की आटिंगल सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। मुरलीधरन महाराष्ट्र से राज्यसभा के सांसद रहे हैं। 2019 में आटिंगल से कांग्रेस के अदूर प्रकाश को सफलता मिली थी। इस बार मुरलीधरन के सामने कांग्रेस से अदूर प्रकाश और माकपा से वी. जॉय हैं। 2019 में आटिंगल सीट पर 74.48% लोगों ने वोटिंग की थी।
लोकसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में
केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी इसी चरण में चुनाव मैदान में हैं। बिड़ला कोटा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में उन्हें यहां से जीत मिली थी। छत्तसीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसी चरण में मैदान में हैं। बघेल राजनांदगांव सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 2019 में यहां से भाजपा के संतोष पांडे जीते थे। इस बार भी पांडे भाजपा उम्मीदवार हैं।
लोकसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में
केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी इसी चरण में चुनाव मैदान में हैं। बिड़ला कोटा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में उन्हें यहां से जीत मिली थी। छत्तसीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसी चरण में मैदान में हैं। बघेल राजनांदगांव सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 2019 में यहां से भाजपा के संतोष पांडे जीते थे। इस बार भी पांडे भाजपा उम्मीदवार हैं।