{"_id":"662f45c59535c3c9c700bb79","slug":"tripua-blo-and-presiding-officer-assaulted-on-polling-day-notice-to-bjp-mla-fir-against-district-president-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: मतदान के दिन बीएलओ और पीठासीन अधिकारी से मारपीट, भाजपा विधायक को नोटिस, जिलाध्यक्ष पर एफआईआर","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Tripura: मतदान के दिन बीएलओ और पीठासीन अधिकारी से मारपीट, भाजपा विधायक को नोटिस, जिलाध्यक्ष पर एफआईआर
Mon, 29 Apr 2024 12:46 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:46 PM IST
सार
त्रिपुरा में एक भाजपा विधायक को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। आरोप है कि उन्होंने मतदान के दौरान बीएलओ के साथ मारपीट की थी। वहीं पूर्वी त्रिपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष और उसके समर्थकों ने पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट की थी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्रिपुरा में एक भाजपा विधायक को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। आरोप है कि उन्होंने मतदान के दौरान बीएलओ के साथ मारपीट की थी। वहीं पूर्वी त्रिपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष और उसके समर्थकों ने पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट की थी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
26 अप्रैल को बागबासा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक यादव लाल नाथ ने बूथ में घुसकर बीएलओ चिन्मय दास के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत बीएलओ ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की। जिस पर विधायक को निर्वाचन अधिकारी देबप्रिया बर्धन ने नोटिस जारी किया है। जिसमें उनसे जवाब मांगा गया है कि चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश के बावजूद नियमों का उल्लंघन क्यों किया गया? बूथ के अंदर कैसे गए? बीएलओ के साथ मारपीट कैसे की?
वहीं उत्तरी त्रिपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष काजल दास और उसके समर्थकों ने पीठासीन अधिकारी पर हमला कर दिया था। पीठासीन अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शाम के समय भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने सभी से एक लाइन से टोकन लेकर आने को कहा, ताकि 5 बजे तक मतदान समाप्त कराया जा सके। लेकिन इसी दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काजल और उसके समर्थक आ धमके, और पीठासीन अधिकारी को बूथ से निकालकर मारपीट की।
विज्ञापन
एक पीठासीन अधिकारी पर हमला करने के लिए काजल दास सहित हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कदमतला पुलिस स्टेशन के प्राधिकारी द्वारा आरोपी व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया था।