फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   TMC Candidate And Ex Cricketer Yusuf Pathan Income And Net Worth From Election Affidavit

Yusuf Pathan Affidavit: 11वीं पास हैं यूसुफ पठान, वडोदरा से यूएई तक घर-जमीन, पूर्व क्रिकेटर के पास और क्या?

Wed, 24 Apr 2024 07:54 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 24 Apr 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Yusuf Pathan Net Worth: पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यूसुफ ने अपने चुनावी हलफनामे में 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है।
loader
TMC Candidate And Ex Cricketer Yusuf Pathan Income And Net Worth From Election Affidavit
Yusuf Pathan - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में इस वक्त चुनाव की सरगर्मी है। 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान हो चुका है जबकि दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोट पड़ेगे। इस चुनाव में कई सीटें ऐसी भी हैं जिन पर सबकी नजरें होंगी। पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान चुनाव मैदान में हैं। पठान की उम्मीदवारी से इस सीट का मुकाबला हाई-प्रोफाइल हो चुका है। 


हरफनमौला खिलाड़ी रहे पठान पहली बार अपना सियासी भाग्य आजमा रहे हैं। हाल ही में यूसुफ पठान ने अपना नामांकन भी भर दिया है। उनके चुनावी हलफनामे से कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। पूर्व क्रिकेटर का यूएई में मकान है। आइये जानते हैं कि यूसुफ पठान के पास क्या-क्या है?

yusuf pathan
yusuf pathan - फोटो : ani
पूर्व क्रिकेटर की सालाना कमाई 
यूसुफ पठान ने अपने शपथ पत्र में कुल 45.63 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। कमाई की बात करें तो 2018-19 में पूर्व क्रिकेटर की कुल कमाई 3.10 करोड़ रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2019-20 में ये घटकर 2.06 करोड़ रुपये रह गई। 2020-21 में यूसुफ पठान की कमाई में एक बार फिर कमी हुई और ये 1.02 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, 2021-22 में पूर्व क्रिकेटर की कमाई घटकर 64.18 लाख रुपये रह गई। 2022-23 में यूसुफ की कमाई में जबरदस्त हुआ और ये बढ़कर 2.92 करोड़ रुपये हो गई। 

नकदी और बैंक खातों में जमा
शपथ पत्र में टीएमसी उम्मीदवार ने बताया है कि मार्च 2023 तक उनके पास 1.41 लाख रुपये नकद थे। उनकी पत्नी अफरीन पठान के पास 15,678 रुपये की नकदी थी। यूसुफ पठान के सात बैंक खातों में 2.46 करोड़ रुपये जमा हैं। वहीं, अफरीन पठान के एक बैंक खाते में 36,637 रुपये जमा हैं। 

पठान के नाम पर 26.34 लाख रुपये की म्युचुअल फंड होल्डिंग है। टीएमसी उम्मीदवार ने बताया है उनकी 6.19 करोड़ रुपये की इक्विटी शेयर होल्डिंग हैं। यूसुफ पठान ने अपने हलफनामे में जानकारी दी है कि 1.68 करोड़ रुपये उन्होंने परिवार और दोस्तों को एडवांस दिए हैं। इनमें से सात लाख रुपये यूसुफ ने पत्नी अफरीन को दिए हैं। 

कार और आभूषण
टीएमसी से चुनाव लड़ रहे यूसुफ के पास दो कारें भी हैं। एक हुंडई कार है जिसकी कीमत 10.10 लाख रुपये बताई गई है जबकि दूसरी कार टोयोटा फार्च्यूनर है जिसकी कीमत 35.30 लाख रुपये बताई गई है। 

यूसुफ पठान के पास 21.05 लाख रुपये के हीरे के आभूषण हैं। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर के पास 1.85 करोड़ रुपये के सोने और चांदी के आभूषण हैं। इस तरह से पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने अपने हलफनामे में 24.06 करोड़ रुपये की चल संपत्ति की जानकारी दी है। 

जमीन और घर
यूसुफ पठान वडोदरा जिले के साधी गांव में दो खेती की जमीनों में आधे के हिस्सेदार हैं। क्रमश: 4.88 एकड़ और 1.53 एकड़ के इन भूखंडों का कुल मौजूदा बाजार मूल्य 31.35 लाख रुपये बताया गया है। 

वहीं, पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी वडोदरा जिले के अलकापुरी में एक वाणिज्यिक इमारत के एक चौथाई के हिस्सेदार हैं। 2738 वर्ग फीट में बनी इस इमारत की मौजूदा बाजार कीमत 1.60 करोड़ रुपये बताई गई है। इसी तरह पठान वडोदरा के दिवालीपुरा में एक दुकान में आधे के मालिक हैं। 11026 वर्ग फीट में बनी इस दुकान का मौजूदा बाजार मूल्य 10.50 करोड़ रुपये बताया गया है।

पठान वडोदरा के टंडालजा इलाके में बने एक रिहायशी मकान में एक चौथाई के मालिक हैं। 25167 वर्ग फीट के इस मकान की मौजूदा बाजार कीमत 7.50 करोड़ रुपये बताई गई है। 

यूसुफ पठान का एक विला यूएई में है जिसमें वह में आधे के मालिक हैं। 20153 वर्ग फीट के इस विला की मौजूदा बाजार कीमत 1.65 करोड़ रुपये बताई गई है। 

इस तरह से यूसुफ पठान ने अपने शपथ-पत्र में कुल 21,56,35,350 करोड़  रुपये की अचल संपत्ति की घोषणा की है। वहीं चल और अचल संपत्ति दोनों को जोड़ दें तो पूर्व क्रिकेटर 45.63 करोड़ रुपये की धन-दौलत के मालिक हैं। इसके अलावा यूसुफ पठान ने अपने हलफनामे में 11.96 करोड़ रुपये के दायित्वों की घोषणा की है।

कमाई का जरिया क्या है?
यूसुफ पठान ने व्यावसायिक शुल्क, किराये की आय, ब्याज आय, पूंजीगत लाभ और लाभांश आय और क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के रूप में पारिश्रमिक, एरिस एसोसिएट्स में साझेदारी से व्यावसायिक आय को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वहीं यूसुफ की पत्नी की कमाई का जरिया परामर्श शुल्क है।

यूसुफ पठान ने अपने हलफनामे में जानकारी दी है कि वह 11वीं पास हैं। उन्होंने एमईएस हाई स्कूल नागरवाड़ा, वडोदरा से 11वीं की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed