{"_id":"661ab88f8009562db900c260","slug":"sunetra-pawar-gets-emotional-over-sharad-pawar-s-remarks-party-workers-say-will-take-revenge-for-her-tears-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शरद पवार ने ‘बाहरी’ कहा तो भावुक हुईं सुनेत्रा पवार, कार्यकर्ता बोले- इन आंसुओं का बदला लेंगे","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Maharashtra: शरद पवार ने ‘बाहरी’ कहा तो भावुक हुईं सुनेत्रा पवार, कार्यकर्ता बोले- इन आंसुओं का बदला लेंगे
Sat, 13 Apr 2024 10:23 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:23 PM IST
सार
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने अजीत पवार नीत एनसीपी को ‘बाहरी' करार दिया था। इस बयान पर जब सुनेत्रा पवार से प्रतिक्रिया ली गई, तो वह भावुक हो गईं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन आंसुओं का बदला लिया जाएगा।
विज्ञापन
भावुक हुईं सुनेत्रा पवार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। इस बीच उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार एक सवाल पर भावुक हो गईं। दरअसल उनसे एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार के बयान पर प्रतिक्रिया ली जा रही थी। बता दें कि शरद पवार ने अजित पवार नीत एनसीपी को ‘बाहरी’ करार दिया था।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ता बोले- इन आंसुओं का बदला लेंगे
सुनेत्रा के भावुक होने के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नतीजे वाले दिन विपक्ष की आंखों में ऐसे ही आंसू लाकर इन आंसुओं का बदला लेंगे। पार्टी की पुणे इकाई के अध्यक्ष दीपक मानकर का कहना है कि हम शरद पवार का सम्मान करते हैं लेकिन उन्होंने गलत बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण हम उनके साथ खड़े हैं। आज सुनेत्रा पवार की आंखों में जो आंसू आए हैं और इसका बदला चुनाव परिणाम के दिन विरोधियों की आंखों में आंसू लाकर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सुनेत्रा पवार ने किया जीत का दावा
सुनेत्रा पवार को महायुति गठबंधन ने बारामती सीट से सुप्रिया सुले के खिलाफ मैदान में उतारा है। इस लोकसभा सीट के हिंजवडी क्षेत्र में घर-घर प्रचार के दौरान सुनेत्रा पवार ने जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग थी कि मैं इस सीट से चुनाव लड़ूं। सुनेत्रा पवार ने आगे कहा कि जनकल्याणकारी योजनाएं को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
बारामती के विकास को लेकर यह बात कही
बारामती लोकसभा सीट के विकास को लेकर सुनेत्रा पवार ने कहा कि बारामती को छोड़कर यहां की अन्य तालुकाओं में कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं विकास कार्यों को इस निर्वाचन क्षेत्र की अन्य तालुकाओं तक ले जाना चाहती हूं। इसलिए मैं अपनी जीत को लेकर बहुत सकारात्मक हूं।