LS Polls: राहुल-प्रियंका, खरगे के बाद कांग्रेस के इस नेता की खूब डिमांड, 14 राज्य 51 सीटों पर कीं 100 सभाएं
सचिन पायलट अभी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी भी हैं। वे अब तक 14 राज्यों में चुनावी सभाएं कर चुके हैं। उनकी जनसभा और रैली लगभग सभी बड़े राज्यों में हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान सोमवार को पूरा हो गया है। अब सभी राजनीतिक दलों का जोर छठवें और अंतिम चरण सातवें दौर पर है। भाजपा की तरफ से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मैदान संभाल रखा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के एक और दिग्गज नेता की चुनावी रैली और सभाओं को लेकर चर्चा हो रही है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अब तक अलग-अलग राज्यों में 100 से अधिक चुनावी सभाएं कर चुके हैं।
सचिन पायलट अभी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी भी हैं। वे अब तक 14 राज्यों में चुनावी सभाएं कर चुके हैं। उनकी जनसभा और रैली लगभग सभी बड़े राज्यों में हो चुकी है। जहां पायलट अभी दिल्ली, हरियाणा और यूपी में चुनावी सभाएं करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान और गुजरात में भी लगातार सभाएं कर चुके हैं। इसके अलावा पायलट जम्मू-कश्मीर, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना में सभाएं और रोड शो कर चुके हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बाद प्रचार के लिए सबसे ज्यादा डिमांड सचिन पायलट की आ रही है।
राजस्थान के स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जहां पूर्व सीएम अशोक गहलोत सिर्फ अमेठी, गोविंद सिंह डोटासरा हरियाणा में डटे हैं। वहीं, सचिन पायलट ने ओडिशा से लेकर केरल तक प्रचार करते हुए दिख रहे हैं। इस बार उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी सचिन पायलट के खूब दौरे लगा रहा है, क्योंकि सचिन की मांग दूसरे राज्यों में खूब है। हर राज्य में सचिन की एक से ज्यादा से सभाएं हुई हैं। वे सभी वर्गों के मतदाताओं में एक लोकप्रिय नेता बनकर उभरे है। अब तक वे 14 राज्य, 51 लोकसभा क्षेत्र, 100 जनसभाएं को संबोधित कर चुके हैं।