फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Rahul Gandhi attacked BJP Menifesto said two words inflation and unemployment are missing from it

Rahul Gandhi: भाजपा के संकल्प पत्र पर राहुल गांधी का हमला, बोले- इससे 'महंगाई' और 'बेरोजगारी' दो शब्द गायब

Sun, 14 Apr 2024 03:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 14 Apr 2024 03:17 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi attacked BJP Menifesto said two words inflation and unemployment are missing from it
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं- महंगाई और बेरोजगारी। लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती। 'INDIA' का प्लान बिलकुल स्पष्ट है- 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को 1 लाख की पक्की नौकरी। युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला, अब वो कांग्रेस का हाथ मजबूत कर देश में ‘रोजगार क्रांति’ लाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
 

इससे पहले आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना घोषणा-पत्र जारी किया। इस दौरान घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस संकल्प पत्र के केंद्र में गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को रखा गया है, जिसे पीएम मोदी ने विकसित भारत के चार स्तंभ बताया है। पढ़ें विस्तार से

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र 'संकल्प पत्र' के नाम से जारी किया है। पार्टी का ये संकल्प पत्र 76 पन्नों का है, जिसमें कई वादे किए गए हैं। घोषणा-पत्र जारी करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि घोषणा-पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। इसमें ऑनलाइन माध्यम नमो एप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed