फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Priyanka Gandhi says proud of Rahul Rae Bareli LS Poll Winner Kishori Lal meet Sonia in Delhi

Congress: सोनिया ने शर्मा से कहा- जैसे हो वैसे ही रहना; प्रियंका ने राहुल के लिए लिखा- सच्चाई से लड़े, गर्व है

Thu, 06 Jun 2024 05:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 05:12 AM IST
सार

किशोरीलाल ने बताया कि वह राहुल गांधी का रायबरेली सीट से विजयी प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे थे। इस दौरान, वह सोनिया गांधी से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। सोनिया ने उनसे कहा कि जैसे हो, वैसे ही रहना है। किसी तरह का घमंड नहीं करना है। उन्होंने कहा, मैं इस निर्देश का पालन करूंगा।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi says proud of Rahul Rae Bareli LS Poll Winner Kishori Lal meet Sonia in Delhi
राहुल गांधी का रायबरेली सीट से विजयी प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे किशोरी लाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

हाई प्रोफाइल अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को हराने के बाद कांग्रेस नेता किशोरीलाल शर्मा ने कहा कि यह जनता की जीत है। बुधवार को वह दिल्ली में गांधी परिवार से मिले।
विज्ञापन


किशोरीलाल ने बताया कि वह राहुल गांधी का रायबरेली सीट से विजयी प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे थे। इस दौरान, वह सोनिया गांधी से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। सोनिया ने उनसे कहा कि जैसे हो, वैसे ही रहना है। किसी तरह का घमंड नहीं करना है। उन्होंने कहा, मैं इस निर्देश का पालन करूंगा। स्मृति की तरफ से अब भी जोश बरकरार होने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हार-जीत तो चलती रहती है, एक को जीतना था और दूसरे को हारना था। अगर कोई कहता है कि उसका जोश अभी भी बरकरार है, तो यह अच्छी बात है। ब्यूरो
विज्ञापन


जनता को आभार देने का दिन : स्मृति
अमेठी में हार के बाद स्मृति ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इस क्षेत्र को मैंने अपने जीवन के 10 वर्ष दिए। हार या जीत के बावजूद लोगों से जुड़ी। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है। संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने राहुल के लिए लिखा...आप प्यार, सच्चाई, दयालुता से लड़े, गर्व है
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाई राहुल गांधी को उनकी जीत पर एक भावुक नोट लिखा है। इसमें उन्होंने राहुल के रायबरेली और वायनाड की दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के साथ ही लोकसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति में सुधार होने पर उनकी तारीफ की है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका ने लिखा, उनके दृढ़ विश्वास पर संदेह करने और उनके खिलाफ झूठ का भारी प्रचार किए जाने के बावजूद राहुल कभी पीछे नहीं हटे और सच्चाई के लिए लड़ते रहे।


राहुल ने प्यार, सच्चाई और दयालुता के साथ लड़ाई लड़ी। मुझे उन पर गर्व है। आप डटे रहे, फिर चाहे उन्होंने आपको कुछ भी कहा हो या आपके साथ कुछ भी किया हो। आप कभी पीछे नहीं हटे, चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आई हों। आपने कभी भी विश्वास करना नहीं छोड़ा, चाहे उन्हें आपके विश्वास पर कितना भी संदेह क्यों न हो। प्रियंका ने आगे कहा, जो लोग आपको नहीं देख पाए, वे अब आपको देख सकते हैं, लेकिन हम में से कुछ लोगों ने हमेशा आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा और जाना है। भाई, मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed