फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Priyanka Gandhi election affidavit for wayanad by election 2024 news in hindi

Priyanka Gandhi: दिल्ली से हिमाचल-हरियाणा तक जमीन, पति से ज्यादा कमाई, प्रियंका गांधी के हलफनामे में और क्या?

Wed, 23 Oct 2024 09:23 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 23 Oct 2024 09:23 PM IST
सार

Priyanka Gandhi Election Affidavit: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को वायनाड सीट से नामांकन किया है। प्रियंका ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास एक करोड़ से ज्यादा के गहने हैं। हलफनामे के अनुसार, प्रियंका के खिलाफ तीन मामले भी दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi election affidavit for wayanad by election 2024 news in hindi
प्रियंका गांधी का शपथ पत्र - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए पर्चा भर दिया। नामांकन के दौरान प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले उन्होंने राहुल गांधी के साथ रोड-शो भी किया। 
विज्ञापन


वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से भी जीते थे। हालांकि, राहुल ने रायबरेली सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। प्रियंका गांधी द्वारा दाखिल चुनावी हलफनामे से कई रोचक जानकारियां निकलकर सामने आई हैं। इसमें उन्होंने कुल 77.54 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। आइये जानते हैं कि प्रियंका गांधी के शपथ पत्र में क्या-क्या है? 
विज्ञापन


प्रियंका की कमाई कितनी होती है?
प्रियंका गांधी ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में उनकी कमाई 69.31 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2020-21 में ये घटकर 19.89 लाख रुपये रह गई। 2021-22 में कमाई में इजाफा हुआ और ये 45.56 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2022-23 में प्रियंका गांधी की कमाई बढ़ी और ये 47.21 लाख रुपये हो गई। 2023-24 में इसमें कमी हुई और ये 46.39 लाख रुपये रह गई। 

Priyanka Gandhi election affidavit for wayanad by election 2024 news in hindi
प्रियंका गांधी ने किया नामांकन - फोटो : ANI
रॉबर्ट वाड्रा की कमाई कितनी होती है?
प्रियंका गांधी ने शपथ पत्र में पति रॉबर्ट वाड्रा की कमाई भी बताई है। इसके अनुसार, 2019-20 में रॉबर्ट की कमाई 55.58 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2020-21 में ये घटकर 11.38 लाख रुपये रह गई। 2021-22 में कमाई घटकर 9.03 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2022-23 में रॉबर्ट की कमाई बढ़ी और ये 9.35 लाख रुपये हो गई। 2023-24 में इसमें बढ़ोतरी हुई और ये 15.09 लाख रुपये हो गई। 
विज्ञापन

Priyanka Gandhi election affidavit for wayanad by election 2024 news in hindi
प्रियंका गांधी ने किया नामांकन - फोटो : ANI
प्रियंका गांधी के पास क्या-क्या है?
शपथ पत्र में प्रियंका गांधी ने बताया है कि इस समय उनके पास 52 हजार रुपये की नकदी है, जबकि रॉबर्ट वाड्रा के पास 2.18 लाख रुपये नकद हैं।

प्रियंका के चार बैंक खातों में 3.67 लाख रुपये जमा हैं। उनके 2.24 करोड़ रुपये म्यूचुअल फंड में जमा हैं। इसके अलावा 17.38 लाख रुपये की बीमा आदि भी कांग्रेस नेता के नाम है। 
 

Priyanka Gandhi election affidavit for wayanad by election 2024 news in hindi
प्रियंका गांधी ने किया नामांकन - फोटो : ANI
पति से उपहार में मिली है कार
हलफनामे के मुताबिक खुद प्रियंका गांधी के नाम पर एक वाहन है। उनके नाम पर 2004 मॉडल वाली होंडा सीआरवी कार है, जिसकी कीमत आठ लाख लाख रुपये बताई गई है। यह कार प्रियंका को उनके पति रॉबर्ट ने उपहार में दी थी।

वहीं, रॉबर्ट वाड्रा के नाम तीन वाहन हैं जिनमें से एक बाइक और दो कार हैं। 2008 मॉडल की टोयोटा लैंड क्रूजर है जिसकी कीमत 53 लाख रुपये बताई गई है। दूसरी कार 1993 मॉडल की मिनी कूपर है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। रॉबर्ट के पास 4.22 लाख रुपये की सुजुकी मोटरसाइकिल है।

Priyanka Gandhi election affidavit for wayanad by election 2024 news in hindi
प्रियंका गांधी ने किया नामांकन - फोटो : ANI
एक करोड़ से ज्यादा के गहने 
प्रियंका गांधी अपने पास करीब 1.4 करोड़ रुपये के गहने रखी हुई हैं। उनके पास सोना और अन्य आभूषण 4411.70 ग्राम (सकल) है जबकि 2509.70 ग्राम (शुद्ध) है। इनकी मौजूदा कीमत 1.15 करोड़ रुपये बताई गई है। प्रियंका के पास 59.83 किलोग्राम के चांदी के सामान हैं, जिनकी कीमत 29.55 लाख रुपये घोषित की गई है। उन्होंने 21.72 लाख रुपये के घरेलू सामान की जानकारी भी दी है। रॉबर्ट के पास 17,439 रुपये के कृत्रिम आभूषण हैं।

इस तरह से कांग्रेस नेता ने अपने हलफनामे में कुल 42.16 करोड़ रुपये की चल संपत्ति घोषित की है। इसमें से खुद प्रियंका के नाम 4.24 करोड़ रुपये तो पति रॉबर्ट के नाम 37.91 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
 

Priyanka Gandhi election affidavit for wayanad by election 2024 news in hindi
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता - फोटो : ANI
अचल संपत्ति में प्रियंका गांधी की पास क्या-क्या है?
प्रियंका दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर गांव में दो खेती की जमीन में भाई राहुल के साथ आधे की हिस्सेदार हैं। इन भूखण्डों का मौजूदा बाजार मूल्य 2.10 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, प्रियंका के पति के नाम पर गुड़गांव में तीन और नोएडा में एक व्यावसायिक इमारत है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 27.64 करोड़ रुपये बताया गया है। 

प्रियंका के नाम पर हिमाचल प्रदेश के शिमला में रिहायशी इमारत है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 5.63 करोड़ रुपये बताया गया है। 

इस तरह से प्रियंका गांधी ने शपथ पत्र में कुल 35.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है। इसमें से खुद प्रियंका के नाम 7.74 करोड़ रुपये तो रॉबर्ट के नाम 27.64 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

इसके अलावा प्रियंका गांधी के नाम 15.75 लाख रुपये जबकि रॉबर्ट के नाम 10.03 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।

Priyanka Gandhi election affidavit for wayanad by election 2024 news in hindi
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमाई का जरिया क्या है?
प्रियंका गांधी ने किराये की आय, बैंकों से ब्याज, निवेश से आय और अन्य आय से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वहीं रॉबर्ट की कमाई किराये की आय, व्यवसाय आय, ब्याज आय, निवेश से आय और अन्य आय से होती है।

प्रियंका गांधी ने हलफनामे में अपनी शैक्षिक योग्यता की जानकारी भी दी है। उन्होंने वर्ष 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ संडरलैंड, यूके से दूरस्थ शिक्षा के जरिए बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया था।

Priyanka Gandhi election affidavit for wayanad by election 2024 news in hindi
प्रियंका गांधी - फोटो : pti
प्रियंका के खिलाफ तीन मामले दर्ज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। इसमें पहला मामला 2019 में दर्ज किया गया था जो उत्तर प्रदेश के रायबरेली वन अधिकारी के क्षेत्र में दर्ज हुआ था। शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, यह शिकायत दो पारंपरिक सांप पकड़ने वालों के खिलाफ दर्ज की गई थी, जो प्रियंका गांधी से मिले थे। प्रियंका को मामले की जांच के संबंध में संबंधित अधिकारी से एक नोटिस मिला था।

दूसरा मामला 2020 में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर थानें में दर्ज किया गया था। यह 2020 की हाथरस घटना के विरोध में दर्ज एफआईआर से संबंधित है। 

वहीं, तीसरा मामला 2023 में मध्य प्रदेश में इंदौर के सयोगितागंज थाने में दर्ज किया गया था। उनके द्वारा कथित रूप से भ्रामक ट्वीट किए जाने की शिकायत की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed