फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Poll officials remove banners put up by Patidar body in support of Union minister Rupala

Gujarat Polls: केंद्रीय मंत्री मंत्री रूपाला के खिलाफ चुनाव आयोग का एक्शन, हटाए गए बैनर और पोस्टर

Fri, 05 Apr 2024 03:26 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 05 Apr 2024 03:26 PM IST
सार

Gujarat Polls: केंद्रीय मंत्री परसोत्तम रूपाला राजकोट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हाल ही में उन्होंने एक विवादित बयान दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने पाटीदार समाज द्वारा रूपाला के समर्थन में लगाए गए पोस्टर हटाए हैं।

विज्ञापन
Poll officials remove banners put up by Patidar body in support of Union minister Rupala
परषोत्तम रूपाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ साथ अपने बयानों को लेकर नेताओं की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। चुनाव आयोग द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी देने वाले नेताओं पर लगातार कार्रवाई की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस बीच गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परसोत्तम रूपाला भी अपने विवादित बयान से घिर गए हैं। अब चुनाव आयोग ने रूपाला के समर्थन में पाटीदार संगठन द्वारा लगाए गए बैनर हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए ये कार्रवाई की। दरअसल केंद्रीय मंत्री द्वारा कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजपूत समाज नाराज हो गया था। 

विज्ञापन


इस बयान पर हुआ विवाद
रूपाला ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि तत्कालीन 'महाराजाओं' ने विदेशी शासकों और अंग्रेजों के उत्पीड़न के आगे घुटने टेक दिए थे। यहां तक कि कईयों ने अपनी बेटियों की शादी भी उनसे कर दी। इसके बाद गुजरात में क्षत्रिय समुदाय ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई क्योंकि तत्कालीन राजघरानों में अधिकांश राजपूत थे। हालांकि यह बयान जारी होने के बाद विवाद बढ़ने पर रूपाला ने माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन


देशव्यापी आंदोलन को तैयार राजपूत समाज 
अपने बयान को लेकर परसोत्तम रूपाला पहले ही माफी मांग चुके हैं लेकिन क्षत्रिय समुदाय ने लोकसभा चुनाव से पहले देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की धमकी दी है। राजपूत समाज द्वारा कहा गया है कि अगर भाजपा ने उम्मीदवार के रूप में रूपाला को नहीं बदला तो पार्टी के खिलाफ वोट दिया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा जिन बैनरों पर कार्रवाई की गई है उनमें लिखा था कि मैं हिंदुत्व के साथ हूं, मैं बीजेपी के साथ हूं, मैं नरेंद्र मोदी के साथ हूं, मैं परषोत्तम रूपाला के साथ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के संयोजक मीत बवेरिया का कहना है कि केंद्रीय मंत्री पहले ही अपने बयानों को लेकर माफी मांग चुके हैं, इसलिए राजपूत को समाज को अब उन्हें माफ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह बैनर हटाए हैं। 


राजपूत समाज ने दी ये धमकी
राजपूत समुदाय के नेताओं ने भाजपा को धमकी दी है कि अगर राजकोट में रूपाला की जगह उम्मीदवार नहीं बदला गया, तो सत्तारूढ़ दल के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। उधर राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने भी गुजरात आकर आंदोलन को देशव्यापी बनाने का एलान किया है। इससे पहले क्षत्रिय समाज की महिलाओंं ने जामनगर में बड़ी संख्या में रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था।
बता दें कि गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed