फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Rajnath Singh other big leaders

छह राज्यों में चुनाव प्रचार: UP-बिहार में PM मोदी, ओडिशा में अमित शाह; नड्डा-राजनाथ भी करेंगे जनसभा और रोड शो

Tue, 21 May 2024 05:07 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 21 May 2024 05:07 AM IST
सार

पांच दौर का लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। अंतिम दो चरणों के मतदान 25 मई और एक जून को कराए जाएंगे। इससे पहले भाजपा प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी आलाकमान धुआंधार जनसभाएं और रोड शो कर रहा है। पीएम मोदी और जेपी नड्डा दो-दो राज्यों का दौरा करेंगे। शाह ओडिशा की बागडोर संभालेंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ झारखंड का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah JP Nadda Rajnath Singh other big leaders
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सियासी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरीखे दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। प्रचार के सिलसिले में पीएम मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे से पीएम मोदी की पहली जनसभा बिहार के पूर्वी चंपारण में होगी। बिहार के ही महाराजगंज में प्रधानमंत्री की चुनावी रैली दोपहर करीब 12.30 बजे से प्रस्तावित है। बिहार की दो रैलियों के बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश रवाना हो जाएंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी दोपहर करीब 3.45 बजे प्रयागराज में जनसभा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। वाराणसी में शाम लगभग 5.30 बजे से नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी महिलाओं के लिए अब तक के सबसे बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगे। इसे अंतिम दो चरणों के चुनाव के लिहाज से बड़ा रणनीतिक फैसला माना जा रहा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा में भाजपा के प्रचार की कमान संभालेंगे। पार्टी की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक शाह मंगलवार को ओडिशा में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाह के राजनीतिक कार्यक्रमों की शुरुआत संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से होगी। यहां शाह सुबह करीब 10.30 बजे से आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। संबलपुर के बाद शाह केंदुझर लोकसभा में दोपहर करीब 12.30 बजे से जनसभा करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ढेंकानाल लोकसभा की तरफ कूच करेंगे। यहां दोपहर लगभग सवा दो बजे से चुनावी रैली होगी। दिन की अंतिम चुनावी रैली पुरी में प्रस्तावित है। शाह करीब चार बजे से पुरी के नयागढ़ में चुनावी सभा करेंगे।
विज्ञापन


शाह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिंदी भाषी राज्यों में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। नड्डा हरियाणा और दिल्ली में रोड-शो के साथ एक जनसभा भी करेंगे। दिन की पहली प्रचार गतिविधि में नड्डा रोहतक जिले में रोड शो करेंगे। इसके बाद जींद जिले में भी रोड शो करने की योजना है। दिन का तीसरा रोड शो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में शाम करीब 6 बजे से होगी। इसके बाद नड्डा उत्तर पश्चिम दिल्ली में रात करीब आठ बजे से एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के इन शीर्ष नेताओं के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड दौरे पर रहेंगे। राजनाथ बोकारो में ढुलु महतो के पक्ष में दोपहर करीब 12.35 बजे से चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के धुआंधार चुनाव प्रचार के अलावा कांग्रेस आलाकमान भी मतदाताओं को लुभाने में जुटा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी रैली और रोड शो कर सकते हैं। पार्टी की तरफ से इनके कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed