फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   PM Modi in Vellore Mettupalayam Tamil Nadu Ahead Of lok Sabha Election Said BJP and NDA getting great support

Lok Sabha Polls: 'चुनाव में तमिलनाडु की जनता DMK के पापों का हिसाब करेगी', चुनाव से पहले गरजे पीएम मोदी

Wed, 10 Apr 2024 11:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Apr 2024 11:16 AM IST
सार

तमिलनाडु के मेट्टुपालयम में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर कोई कह रहा है कि डीएमके के जाने से भाजपा और एनडीए को नुकसान होगा। कांग्रेस और द्रमुक परिवार की पार्टियां झूठ बोलकर सत्ता में बने रहना चाहती हैं।

विज्ञापन
PM Modi in Vellore Mettupalayam Tamil Nadu Ahead Of lok Sabha Election Said BJP and NDA getting great support
PM Modi - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के प्रचार के सिलसिले में एक बार फिर तमिलनाडु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वेल्लोर और मेट्टुपालयम में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिल रहे समर्थन के लिए तमिलनाडु की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ने तय कर लिया है कि 'फिर एक बार मोदी सरकार'। उन्होंने कच्चातिवु के मुद्दे को लेकर भी विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के लिए एक विकसित भारत का नेतृत्व करने का समय है, लेकिन DMK तमिलनाडु को पुरानी सोच में, पुरानी राजनीति में फंसाकर रखना चाहती है। पूरी DMK एक परिवार की कंपनी बनकर रह गई है। DMK की पारिवारिक राजनीतिक की वजह से तमिलनाडु के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है। DMK से चुनाव लड़ने और DMK में आगे बढ़ने के लिए तीन मुख्य मानदंड हैं। पहला, पारिवारिक राजनीति, दूसरा भ्रष्टाचार, तीसरा तमिल संस्कृति का विरोध।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि DMK ने तमिलनाडु और देश के भविष्य, हमारे छोटे-छोटे बच्चों को तक नहीं छोड़ा है। स्कूल तक ड्रग कारोबार का शिकार हो गए हैं। इन ड्रग माफियाओं को किसका संरक्षण हासिल है? NCB ने जिस ड्रग लॉर्ड को गिरफ्तार किया है, उसके संबंध किस परिवार से हैं? ये पता चलना ही चाहिए। इस चुनाव में तमिलनाडु की जनता इन सब पापों का हिसाब करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नववर्ष की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं: पीएम
इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 अप्रैल को हमारा नववर्ष आरंभ हो रहा है। मैं आप सब को नववर्ष की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाला वर्ष तमिलनाडु के विकास की यात्रा को और मजबूत बनाएगा और ये चुनाव, उसमें आपका उत्साह उमंग, नई ताकत भर देगा।

तमिलनाडु के लोगों का अभिनंदन किया
पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग दिल्ली में बैठे हैं उनको शायद पता नहीं चलता होगा कि वेल्लोर की धरती, तमिलनाडु की धरती नया इतिहास बनाने जा रही है। ये आपका प्यार, ये आपका आशीर्वाद, तमिलनाडु के प्रति मेरा जो समर्पण है, उस समर्पण को और अधिक प्रेरणा देते हैं और अधिक पवित्र बना देते हैं और इसलिए मैं तमिलनाडु के लोगों का जितना अभिनंदन करूं उतना कम है।


मेट्टुपालयम में भी रैली को संबोधित किया
इसके बाद मेट्टुपालयम में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर कोई कह रहा है कि डीएमके के जाने से भाजपा और एनडीए को नुकसान होगा। कांग्रेस और द्रमुक परिवार की पार्टियां झूठ बोलकर सत्ता में बने रहना चाहती हैं। कांग्रेस और डीएमके ने एससी/एसटी, ओबीसी को लंबे समय तक घरों और बिजली के लिए तरसाया, लेकिन भाजपा ने घर, बिजली और मुफ्त राशन दिया। हमने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया, INDI गठबंधन के लोगों ने उनका विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed