फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Phase wise voting percentage comparison between 2019 and 2024 Lok Sabha Elections

Lok Sabha Poll: शुरुआती सुस्ती के बाद चौथे-पांचवें चरण में बढ़ा था मतदान, छठे और सातवें चरण में फिर घटी वोटिंग

Thu, 06 Jun 2024 05:30 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 06 Jun 2024 05:30 PM IST
सार

Phase Wise Voting Percentage: 2019 के मुकाबले लोकसभा चुनाव 2024 के पहले तीन चरण में कम वोटिंग हुई। हालांकि, चौथे और पांचवें दौर में अधिक मतदान दर्ज किया गया। वहीं छठे और सातवें दौर में एक बार फिर कम मतदान हुआ।

विज्ञापन
Phase wise voting percentage comparison between 2019 and 2024 Lok Sabha Elections
लोकसभा चुनाव 2019 vs 2024 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी हो चुके हैं। इस चुनाव में 240 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं 99 सीटों वाली कांग्रेस इस मामले में दूसरे स्थान पर है। 293 सीटों के साथ भाजपा नीत एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा। 

विज्ञापन


इससे पहले 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरण में लोकसभा चुनाव कराए गए थे। इस चुनावों में मत प्रतिशत चर्चा का बड़ा विषय रहा। शुरुआत में विपक्ष ने चुनाव आयोग पर देरी से वोटिंग के आंकड़े देने का आरोप लगाया जिसका आयोग ने खंडन किया। वहीं सत्ता पक्ष का कहना था कि विपक्ष ने पहले ही हार मान ली। अब जब लोकसभा चुनाव 2024 खत्म हो गया है तो चुनाव आयोग ने वोटिंग के अंतिम आंकड़े भी जारी कर दिए हैं। ईसी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 65.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। असम में सबसे ज्यादा 81.56 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बिहार में सबसे कम 56.19 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि अंतिम आंकड़े बदल सकते हैं क्योंकि इसमें डाक मतपत्र शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि सभी चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ वहां 2019 में कितनी वोटिंग हुई थी? चरण-वार मतदान के आंकड़े क्या कहते हैं? 2019 में तुलना में इस बार कैसे मतदान हुआ है?
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यवार कहां कितना मतदान?

प्रदेश मतदान (%)
पुरुष महिला कुल
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह 64.41 63.77 64.10
आंध्र प्रदेश 81.04 80.30 80.66
अरुणाचल प्रदेश 75.62 79.67 77.68
असम 81.42 81.71 81.56
बिहार 53.28 59.39 56.19
चंडीगढ़ 68.67 67.25 67.98
छत्तीसगढ़ 73.40 72.23 72.81
दादरा-नगर हवेली दमन-दीव 69.99 72.73 71.31
गोवा 75.42 76.66 76.06
गुजरात 63.52 56.56 60.13
हरियाणा 65.97 63.49 64.80
हिमाचल प्रदेश 69.19 72.64 70.90
जम्मू-कश्मीर 60.69 56.38 58.58
झारखंड 63.79 68.67 66.19
कर्नाटक 71.12 70.16 70.64
केरल 70.63 71.88 71.27
लद्दाख 71.44 72.20 71.82
लक्षद्वीप 82.88 85.47 84.16
मध्य प्रदेश 69.37 64.24 66.87
महाराष्ट्र 63.45 59.04 61.33
मणिपुर 77.63 78.72 78.19
मेघालय 74.35 78.80 76.60
मिजोरम 58.15 55.67 56.87
नगालैंड 57.55 57.90 57.72
दिल्ली 59.03 58.29 58.69
ओडिशा 73.37 75.55 74.44
पुडुचेरी 78.64 79.13 78.90
पंजाब 63.27 62.28 62.80
राजस्थान 62.27 60.72 61.53
सिक्किम 79.93 79.84 79.88
तमिलनाडु 69.59 69.86 69.72
तेलंगाना 66.07 65.29 65.67
त्रिपुरा 81.29 80.57 80.93
उत्तर प्रदेश 56.65 57.24 56.92
उत्तराखंड 55.96 58.58 57.22
पश्चिम बंगाल 78.43 80.18 79.29
कुल मतदान 65.80 65.78 65.79

2019 में तुलना में इस बार कितना मतदान हुआ है?
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि कुल 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 2019 के संसदीय चुनावों में, मतदान 67.40 प्रतिशत था। 2019 में भारत में 91.20 करोड़ मतदाता थे और इनमें से 61.5 करोड़ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 2024 के चुनावों में मतदाताओं का आकार बढ़कर 96.88 करोड़ हो गया। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि डाक मतों की संख्या और कुल मतदाता मतदान पर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

सातवें चरण में राज्यवार वोट प्रतिशत

प्रदेश 2019 में वोट % 2024 में वोट %  2024 में वोट 
बिहार 51.34 48.86 53.29
चंडीगढ़ 70.61 62.80 67.99
हिमाचल प्रदेश 72.42 66.56 70.90
झारखंड 71.54 67.95 70.88
ओडिशा 74.61 62.46 74.41
पंजाब 65.94 55.20 62.80
उत्तर प्रदेश 58.46 54. 55.85
पश्चिम बंगाल 78.8 69.89 76.80

छठे चरण में राज्यवार वोट प्रतिशत

प्रदेश 2019 में वोट % 2024 में वोट % 
बिहार 58.65 57.18
दिल्ली 60.6 58.69
हरियाणा 70.34 64.80
जम्मू-कश्मीर 8.98 55.40
झारखंड 64.57 65.39
ओडिशा 71.61 74.45
उत्तर प्रदेश 54.58 54.04
पश्चिम बंगाल 84.59 82.71

छठे चरण में सीटवार वोट प्रतिशत

राज्य लोकसभा सीट 2019 में वोट % 2024 में वोट %
बिहार गोपालगंज 55.78 52.32
बिहार महाराजगंज 53.82 52.27
बिहार पश्चिम चंपारण 62.02 61.62
बिहार पूर्वी चंपारण 60.3 59.68
बिहार शिवहर 59.6 57.4
बिहार सिवान 54.73 52.49
बिहार वैशाली 61.91 62.59
बिहार वाल्मीकि नगर 61.98 60.19
दिल्ली चांदनी चौक 62.78 58.6
दिल्ली पूर्व दिल्ली 61.7 59.51
दिल्ली नई दिल्ली 56.91 55.43
दिल्ली उत्तर पूर्वी दिल्ली 63.86 62.89
दिल्ली उत्तर पश्चिम दिल्ली 58.97 57.85
दिल्ली दक्षिण दिल्ली 58.75 56.45
दिल्ली पश्चिम दिल्ली 60.82 58.79
हरियाणा अंबाला 71.1 67.34
हरियाणा भिवानी-महेंद्रगढ़ 70.48 65.39
हरियाणा फरीदाबाद 64.1 60.52
हरियाणा गुड़गांव 67.33 62.03
हरियाणा हिसार 72.43 65.27
हरियाणा करनाल 68.35 63.74
हरियाणा कुरुक्षेत्र 74.29 67.01
हरियाणा रोहतक 70.52 65.68
हरियाणा सिरसा 75.99 69.77
हरियाणा सोनीपत 71.02 63.44
जम्मू कश्मीर अनंतनाग-राजोरी 8.98 55.4
झारखंड धनबाद 60.47 62.06
झारखंड गिरिडीह 67.12 67.23
झारखंड जमशेदपुर 67.19 67.68
झारखंड रांची 64.49 65.36
ओडिशा भुवनेश्वर 59.17 64.49
ओडिशा कटक 69.81 71.2
ओडिशा ढेंकानाल 75.33 78.01
ओडिशा क्योंझर 77.57 78.97
ओडिशा पुरी 72.72 75.43
ओडिशा संबलपुर 76.72 79.5
उत्तर प्रदेश इलाहाबाद 51.83 51.82
उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर 61.08 61.58
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ 57.56 56.16
उत्तर प्रदेश बस्ती 57.19 56.67
उत्तर प्रदेश भदोही 53.53 53.07
उत्तर प्रदेश डुमरियागंज 52.26 51.97
उत्तर प्रदेश जौनपुर 55.77 55.59
उत्तर प्रदेश लालगंज 54.86 54.38
उत्तर प्रदेश मछलीशहर 56.02 54.49
उत्तर प्रदेश फूलपुर 48.7 48.91
उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ 53.56 51.45
उत्तर प्रदेश संत कबीर नगर 54.2 52.57
उत्तर प्रदेश श्रावस्ती 52.08 52.83
उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर 56.37 55.63
पश्चिम बंगाल बांकुरा 83.25 80.75
पश्चिम बंगाल बिष्णुपुर 87.34 85.91
पश्चिम बंगाल घाटल 82.74 82.17
पश्चिम बंगाल झारग्राम 85.71 83.47
पश्चिम बंगाल कांथी 85.83 84.77
पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर 84.24 81.56
पश्चिम बंगाल पुरुलिया 82.38 78.39
पश्चिम बंगाल तामलुक 85.38 84.79

पांचवें चरण में राज्यवार वोट प्रतिशत

प्रदेश 2019 में वोट % 2024 में वोट % 
बिहार 57.19 56.76
जम्मू-कश्मीर 34.6 59.10
झारखंड 65.56 63.21
लद्दाख 71.05 71.82
महाराष्ट्र 55.67 56.89
ओडिशा 67.31 73.50
उत्तर प्रदेश 58.57 58.02
पश्चिम बंगाल 80.13 78.45

पांचवें चरण में सीटवार वोट प्रतिशत

प्रदेश लोकसभा सीट 2019 वोट % 2024 में वोट %
उत्तर प्रदेश अमेठी 54.08 54.34
उत्तर प्रदेश बांदा 60.8 59.7
उत्तर प्रदेश बाराबंकी 63.61 67.2
उत्तर प्रदेश फैजाबाद 59.69 59.14
उत्तर प्रदेश फतेहपुर 56.79 57.09
उत्तर प्रदेश गाेंडा 52.2 51.62
उत्तर प्रदेश हमीरपुर 62.32 60.6
उत्तर प्रदेश जालौन 58.49 56.18
उत्तर प्रदेश झांसी 67.68 63.86
उत्तर प्रदेश कैसरगंज 54.39 55.68
उत्तर प्रदेश कौशांबी 54.56 52.8
उत्तर प्रदेश लखनऊ 54.78 52.28
उत्तर प्रदेश माेहनलालगंज 62.79 62.88
उत्तर प्रदेश रायबरेली 56.34 58.12
ओडिशा अस्का 65.79 62.67
ओडिशा बरगढ़ 78.37 79.78
ओडिशा बोलांगिर 74.91 77.52
ओडिशा कंधमाल 73.1 74.13
ओडिशा सुंदरगढ़ 71.89 73.02
जम्मू कश्मीर बारामुला 34.6 59.1
झारखंड चतरा 64.97 63.69
झारखंड कोडरमा 66.68 61.81
झारखंड हजारीबाग 64.85 64.39
पश्चिम बंगाल आरामबाग 83.44 82.62
पश्चिम बंगाल बनगांव 82.64 81.04
पश्चिम बंगाल बैरकपुर 76.91 75.41
पश्चिम बंगाल हुगली 82.57 81.38
पश्चिम बंगाल हावड़ा 74.83 71.73
पश्चिम बंगाल श्रीरामपुर 78.54 76.44
पश्चिम बंगाल उलुबेरिया 81.18 79.78
बिहार हाजीपुर 55.26 58.43
बिहार मधुबनी 53.81 53.04
बिहार मुजफ्फरपुर 61.17 59.47
बिहार सारण 56.6 56.73
बिहार सीतामढ़ी 59.32 56.21
महाराष्ट्र भिवंडी 53.2 59.89
महाराष्ट्र धुले 57.05 60.21
महाराष्ट्र दिंडोरी 65.71 66.75
महाराष्ट्र कल्याण 45.31 50.12
महाराष्ट्र मुंबई उत्तर 60.09 57.02
महाराष्ट्र मुंंबई उत्तर-मध्य 53.68 51.98
महाराष्ट्र मुंंबई उत्तर-पूर्व 57.23 56.37
महाराष्ट्र मुंंबई उत्तर-पश्चिम 54.37 54.84
महाराष्ट्र मुंंबई दक्षिण 51.59 50.06
महाराष्ट्र मुंंबई दक्षिण-मध्य 55.4 53.6
महाराष्ट्र नासिक 59.53 60.75
महाराष्ट्र पालघर 63.76 63.91
महाराष्ट्र ठाणे 49.39 52.09
लद्दाख लद्दाख 71.05 71.82

चौथे चरण में राज्यवार वोट प्रतिशत
 
राज्य सीटें      2024 में वोट %  2019 में वोट %
आंध्र प्रदेश  25 78.25 80.66
बिहार  05  57.06 58.21
जम्मू-कश्मीर 01  37.98 38.49
झारखंड 04 65.31 66.01
मध्यप्रदेश  08 70.98 72.05
महाराष्ट्र  11 59.64 62.21
ओडिशा 04 73.97 75.68
तेलंगाना 17 64.93 65.67
उत्तर प्रदेश 13 58.05 58.22
पश्चिम बंगाल  08 78.44 80.22

चौथे चरण में सीटवार वोट प्रतिशत
 
राज्य लोकसभा सीट 2019 में वोट % 2024 में वोट %
आंध्र प्रदेश अमलापुरम 84.64 83.85
आंध्र प्रदेश अनाकापल्ली 81.54 82.03
आंध्र प्रदेश अनंतपुर 81.01 80.51
आंध्र प्रदेश अराकू 74.29 73.68
आंध्र प्रदेश बापतला 86.47 85.48
आंध्र प्रदेश चित्तूर 84.24 85.77
आंध्र प्रदेश इलुरू 83.53 83.68
आंध्र प्रदेश गुंटूर 79.22 78.81
आंध्र प्रदेश हिंदूपुर 84.91 84.7
आंध्र प्रदेश कडप्पा 78.68 79.57
आंध्र प्रदेश काकीनाड़ा 79.08 80.3
आंध्र प्रदेश कुर्नूल 75.69 76.8
आंध्र प्रदेश मछलीपट्टनम 84.54 84.05
आंध्र प्रदेश नांदयाल 81.07 80.61
आंध्र प्रदेश नरसारावपेट 86.25 85.65
आंध्र प्रदेश नरसापुरम 81.9 82.59
आंध्र प्रदेश नेल्लोर 77.06 79.05
आंध्र प्रदेश ओंगोल 86.35 87.06
आंध्र प्रदेश राजमुंदरी 81.5 80.93
आंध्र प्रदेश राजमपेट 79.26 79.09
आंध्र प्रदेश श्रीकाकुलम 74.93 74.43
आंध्र प्रदेश तिरुपति 79.76 79.1
आंध्र प्रदेश विजयवाड़ा 77.3 79.37
आंध्र प्रदेश विशाखापट्टनम 67.78 71.11
आंध्र प्रदेश विजयनगरम 81.28 81.05
उत्तर प्रदेश अकबरपुर 58.13 57.78
उत्तर प्रदेश बहराइच 57.24 57.42
उत्तर प्रदेश धौरहरा 64.69 64.54
उत्तर प्रदेश इटावा 58.52 56.36
उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद 58.72 59.08
उत्तर प्रदेश हरदोई 58.54 57.52
उत्तर प्रदेश कन्नौज 60.86 61.08
उत्तर प्रदेश कानपुर 51.65 53.05
उत्तर प्रदेश खीरी 64.2 64.68
उत्तर प्रदेश मिश्रिख 57.17 55.89
उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर 56.15 53.36
उत्तर प्रदेश सीतापुर 63.93 62.54
उत्तर प्रदेश उन्नाव 56.47 55.46
ओडिशा बेरहामपुर 65.9 65.41
ओडिशा कालाहांडी 76.41 77.9
ओडिशा काेरापुट 75.34 77.53
ओडिशा नबरंगपुर 79.52 82.16
जम्मू कश्मीर श्रीनगर 14.43 38.49
झारखंड खूंटी 69.25 69.93
झारखंड लोहरदगा 66.3 66.45
झारखंड पलामू 64.34 61.27
झारखंड सिंघभूम 69.26 69.32
तेलंगाना आदिलाबाद 71.42 74.03
तेलंगाना भोंगीर 74.49 76.78
तेलंगाना चेवेल्ला 53.25 56.4
तेलंगाना हैदराबाद 44.84 48.48
तेलंगाना करीमनगर 69.52 72.54
तेलंगाना खम्मम 75.3 76.09
तेलंगाना महबूबाबाद 69.06 71.85
तेलंगाना महबूबनगर 65.39 72.43
तेलंगाना मलकाजगिरी 49.63 50.78
तेलंगाना मेडक 71.75 75.09
तेलंगाना नगरकुरनूल 62.33 69.46
तेलंगाना नलगोंडा 74.15 74.02
तेलंगाना निजामाबाद 68.44 71.92
तेलंगाना पेड्डापल्ली 65.59 67.87
तेलंगाना सिकंदराबाद 46.5 49.04
तेलंगाना वारंगल 63.7 68.86
तेलंगाना जहीराबाद 69.7 74.63
पश्चिम बंगाल आसनसोल 76.62 73.27
पश्चिम बंगाल बहरामपुर 79.41 77.54
पश्चिम बंगाल बर्धमान पूर्व 84.78 82.85
पश्चिम बंगाल बीरभूम 85.34 81.91
पश्चिम बंगाल बोलपुर 85.74 82.66
पश्चिम बंगाल बर्धमान-दुर्गापुर 82.67 80.72
पश्चिम बंगाल कृष्णानगर 83.75 80.65
पश्चिम बंगाल राणाघाट 84.26 81.87
बिहार बेगूसराय 62.63 58.7
बिहार दरभंगा 58.35 57.37
बिहार मुंगेर 54.9 55.55
बिहार समस्तीपुर (एससी) 60.74 60.11
बिहार उजियारपुर 60.15 59.59
मध्य प्रदेश देवास 79.51 75.48
मध्य प्रदेश धार 75.26 72.76
मध्य प्रदेश इंदौर 69.33 61.67
मध्य प्रदेश खंडवा 76.9 71.52
मध्य प्रदेश खरगोन 77.85 76.03
मध्य प्रदेश मंदसौर 77.89 75.27
मध्य प्रदेश रतलाम 75.7 72.94
मध्य प्रदेश उज्जैन 75.43 73.82
महाराष्ट्र अहमदनगर 64.79 66.61
महाराष्ट्र औरंगाबाद 63.55 63.03
महाराष्ट्र बीड 66.17 70.92
महाराष्ट्र जलगांव 56.55 58.47
महाराष्ट्र जालना 64.75 69.18
महाराष्ट्र मावल 59.59 54.87
महाराष्ट्र नंदुरबार 68.65 70.68
महाराष्ट्र पुणे 49.89 53.54
महाराष्ट्र रावेर 61.77 64.28
महाराष्ट्र शिर्डी 64.93 63.03
महाराष्ट्र शिरूर 59.44 54.16

2019 में तुलना में इस बार कैसे हुआ है मतदान?
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। 2019 में इन 102 सीटों 69.96 फीसदी वोट पड़े थे जबकि इस बार 66.14% मतदान हुआ है। दूसरे दौर में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में इन 88 सीटों पर कुल 70.09 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार का आंकड़ा 66.71% रहा। यहां ध्यान देने वाली बात है कि मणिपुर की बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के 15 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि अन्य 13 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था।

11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान हुआ था। इन 93 सीटों पर 2019 में कुल 66.89% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था जबकि इस बार 65.68% वोटिंग हुई।

10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर चौथे चरण में मतदान हुआ। इन 96 सीटों पर 2019 में कुल 69.12 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, इस बार 69.16 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने कई तरह के अभियान चलाए जिसका असर चौथे चरण के मतदान में भी दिखा। इस तरह से पहले चार चरणों में कुल 66.95% मतदान हुआ है।

20 मई को पांचवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान कराया गया। निर्वाचन आयोग की तरफ से वोटर टर्नआउट मोबाइल एप पर जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, पांचवें चरण की 49 सीटों पर 62.20 फीसदी मतदान हुआ। 2019 में इन 49 सीटों पर 62.01 फीसदी मतदान हुआ था।

25 मई को छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हुआ। छठे दौर में 63.37% मतदान हुआ है। 2019 के चुनाव में इन 58 सीटों पर कुल 64.22% फीसदी वोटिंग हुई थी।

1 जून को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर चौथे चरण में मतदान हुआ। इन 57 सीटों पर कुल 63.88 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2019 में इन सीटों पर 65.29 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed