फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   One can trust snake but not BJP says Mamata urges EC to ensure level playing field for all parties

Lok Sabha Election: ममता बनर्जी का भाजपा पर वार, कहा- सांप पर भरोसा करना उन पर नहीं; लोगों से की यह अपील

Thu, 04 Apr 2024 07:44 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 04 Apr 2024 07:44 PM IST
सार

Lok Sabha Election: कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोई व्यक्ति सांप पर भरोसा कर सकता है लेकिन भाजपा पर नहीं।  

विज्ञापन
One can trust snake but not BJP says Mamata urges EC to ensure level playing field for all parties
ममता बनर्जी कूचबिहार - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा के रण में नेताओं के बयानों के तीर चल रहे हैं। सत्तारूढ़ दल द्वारा विपक्ष पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं तो विपक्ष भी भाजपा पर निशाना साधने से नहीं चूक रहा। इस बीच कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई सांप पर भरोसा कर सकता है लेकिन भाजपा पर नहीं। 

विज्ञापन


आचार संहिता का पालन नहीं कर रही भाजपा- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां, सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। ममता ने कहा कि टीएमसी केंद्रीय एजेंसियों की धमकियों के सामने नहीं झुकेगी। पश्चिम बंगाल की सीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा लोगों के वोट के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगी। उन्होंने जनता से कहा कि मतदान के बाद परिणाम आने तक ईवीएम की रक्षा करें।
विज्ञापन


‘सुरक्षा बलों की स्वतंत्रता खत्म कर रही भाजपा’
आपको बता दें कि 2021 में विधानसभा चुनाव के दौरान कूचबिहार जिले के सीतलकुची में गोलीबारी हुई थी। इसमें चार नागरिकों की मौत को याद करते हुए बनर्जी ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा उन सुरक्षा बलों की स्वतंत्रता को खत्म कर रही है, जो सदियों से देश का गौरव रहे हैं। सीएम ने महिलाओं से आग्रह किया कि अगर 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले बीएसएफ द्वारा स्थानीय लोगों पर अत्याचार करने की घटनाएं होती हैं तो वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘राज्य में लागू नहीं करेंगे सीएए और एनआरसी’
पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करने से इनकार करते हुए बनर्जी ने कहा कि सीएए को लेकर भाजपा झूठ फैला रही है क्योंकि सीएए वैध नागरिकों को विदेशी बनाने का एक जाल है। उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में न तो सीएए और न ही एनआरसी को लागू किया जाएगा।

कूचबिहार से भाजपा प्रत्याशी पर उठाए सवाल
ममता बनर्जी ने कूच बिहार से भाजपा प्रत्याशी निसिथ प्रमाणिक को लेकर कहा कि जिसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं, उसे भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा, निसिथ को 2018 में तृणमूल कांग्रेस से बर्खास्त किया गया है और अब वह भाजपा की संपत्ति हैं।

उधर टीएमसी नेता कुणाल घोष का कहना है कि हमारे नेता अभिषेक बनर्जी ने खुली चुनौती दी है कि श्वेत पत्र निकालें और बताएं कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में पश्चिम बंगाल को क्या दिया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed