फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Name not on list, Mamata’s brother fails to cast vote Latest News Update

LS Polls: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन नहीं दे सके वोट, कहा- समझ नहीं आया, हुआ क्या?

Mon, 20 May 2024 09:33 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Mon, 20 May 2024 09:33 PM IST
सार

मतदान से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने हावड़ा के निवर्तमान सांसद और तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रसून बनर्जी का विरोध किया था। इस बात पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इतना नाराज हुईं कि भाई का संबंध तक तोड़ने की धमकी दे डाली थी।

विज्ञापन
Name not on list, Mamata’s brother fails to cast vote Latest News Update
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी सोमवार को लोकसभा चुनाव में मतदान वोट नहीं दे सके। वे हावड़ा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। जब वे वोट देने गए तो लिस्ट लिस्ट देखकर बाबुन हैरान रह गए। उनके नाम के ऊपर लिका था 'डिलीट'। इसलिए वे वोट नहीं दे पाए।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मतदान से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने हावड़ा के निवर्तमान सांसद और तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रसून बनर्जी का विरोध किया था। इस बात पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इतना नाराज हुईं कि भाई का संबंध तक तोड़ने की धमकी दे डाली थी।
विज्ञापन


बता दें कि वे मध्य हावड़ा के वार्ड नंबर 37 के मतदाता हैं। बाबुन 2022 से इस केंद्र के मतदाता हैं। बाबुन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग न कर पाना एक दुखद बात है। उन्होंने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हुआ। मैं 22 में वोटर बना। एक नागरिक के रूप में मतदान करना एक अधिकार है। ऐसा क्यों हुआ, मैं जानना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबुन ने कहा कि उन्होंने हावड़ा के एसडीओ समेत प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया। इस बीच उन्होंने चुनाव आयोग को ऑनलाइन पत्र भेजा है। उन्होंने यह भी कहा, 'मुझे हावड़ा के मतदाताओं के लिए बुरा लग रहा है। यह महत्वपूर्ण था कि मैं एक नागरिक के रूप में मतदान करूं। ऐसे कैसे हुआ,इसका सही जवाब उनको नहीं मिल पाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed