फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Manoj Tiwari attacks Congress candidate Said Kanhaiya Kumar with piecemeal thinking has come to visit

Kanhaiya Kumar: 'घूमने आए हैं टुकड़े-टुकड़े की सोच वाले कन्हैया', मनोज तिवारी का कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज

Mon, 15 Apr 2024 02:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 15 Apr 2024 02:55 PM IST
सार

भाजपा नेता मनोज तिवारी के समर्थकों का कहना है कि कन्हैया कुमार इस बार के चुनावों में पिछली बार से भी ज्यादा बड़ी हार का सामना करेंगे। इसका बड़ा कारण है कि यहां के लोग उनकी 'टुकड़े-टुकड़े' वाली छवि के कारण उनका समर्थन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Manoj Tiwari attacks Congress candidate Said Kanhaiya Kumar with piecemeal thinking has come to visit
कन्हैया कुमार, मनोज तिवारी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कन्हैया कुमार को 'टुकड़े-टुकड़े' विचारधारा वाला बताते हुए कहा है कि वे चुनाव के दिनों में 40 दिन के लिए घूमने आए हैं। चुनाव के बाद वे वापस चले जाएंगे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी को कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार टक्कर देने वाले हैं। पार्टी ने रविवार को ही उनके नाम का एलान किया है। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही कन्हैया कुमार पर हमला होना शुरू हो गया है। दिल्ली में 25 मई को मतदान होगा।    

विज्ञापन


माना जाता है कि कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को यही सोचकर टिकट दिया है कि वे मनोज तिवारी जैसे हाई प्रोफाइल चेहरे को कड़ी टक्कर देंगे। कन्हैया कुमार की एक छात्र नेता के रूप में प्रसिद्धि इसमें उनकी मदद कर सकती है। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआई के उम्मीदवार के तौर पर वे भाजपा नेता गिरिराज सिंह से बिहार की बेगूसराय सीट पर करारी हार का सामना कर चुके हैं। लेकिन कांग्रेस नेताओं का मानना है कि कन्हैया बिहार से ज्यादा दिल्ली की राजनीति में प्रभावी हो सकते हैं। कन्हैया कुमार के करीबी लोगों का मानना है कि कन्हैया कुमार स्वयं को भी दिल्ली की राजनीति के लिए बेहतर मानते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा नेता मनोज तिवारी के समर्थकों का कहना है कि कन्हैया कुमार इस बार के चुनावों में पिछली बार से भी ज्यादा बड़ी हार का सामना करेंगे। इसका बड़ा कारण है कि यहां के लोग उनकी 'टुकड़े-टुकड़े' वाली छवि के कारण उनका समर्थन नहीं करेंगे। मनोज तिवारी के करीबी नीलकांत बख्शी ने ट्वीट कर कहा है कि इस बार मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार को पांच लाख से अधिक वोटों से हार मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज तिवारी का शानदार प्रदर्शन
पिछले लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी को लगभग 54 फीसदी या 7.87 लाख वोट मिले थे। उन्होंने अपनी करीबी कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित को 3.66 लाख से अधिक वोटों से हराया था। इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनावों में मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रो. आनंद कुमार को 1.44 लाख वोटों से हराया था। कांग्रेस के वर्तमान में चांदनी चौक लोकसभा सीट से प्रत्याशी जेपी अग्रवाल इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें कुल 2.14 लाख वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed