फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Maharashtra Assembly Elections 2024 Nanded politics Litmus test for Ex CM Ashok Chavan Congress vs BJP

Maharashtra Polls: नांदेड़ में पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के कद की परीक्षा, कांग्रेस भी गढ़ बचाने में लगा रही जोर

Wed, 20 Nov 2024 06:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नांदेड़ (महाराष्ट्र)
अमर उजाला ब्यूरो, नांदेड़ (महाराष्ट्र) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 06:11 AM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज मतदान होना है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। नांदेड़ में पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया भोकर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। कांग्रेस भी अपने गढ़ को बचाए रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी मैदान में डटे हुए हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Elections 2024 Nanded politics Litmus test for Ex CM Ashok Chavan Congress vs BJP
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: अशोक चव्हाण, रेवंत रेड्डी, रविंद्र चव्हाण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में नांदेड़ सबसे बड़ा जिला है। गन्ने की खेती यहां भी खूब होती है, पर इन दिनों सियासी गलियारों में अशोक चव्हाण का नाम काफी चर्चा में है। दिग्गज कांग्रेसी रह चुके अशोक चव्हाण मुख्यमंत्री भी रहे हैं। पिता शंकर राव चव्हाण भी सीएम रह चुके हैं। अशोक चव्हाण खुद मैदान में नहीं हैं, लेकिन परिवार की तीसरी पीढ़ी मैदान में है। वह अब भाजपा में हैं और राज्यसभा सदस्य भी हैं। ऐसे में यह चुनाव और नांदेड़ जिले के परिणाम नए सिरे से उनके कद को परिभाषित करेंगे। यही वजह है कि उन्होंने भी पूरी जान लगा रखी है और कांग्रेस ने भी कसर नहीं छोड़ी है। स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि खुद राहुल गांधी यहां की राजनीति में विशेष रूचि ले रहे हैं। नांदेड़ का बॉर्डर तेलंगाना से मिला हुआ है और वहां के सीएम रेवंत रेड्डी यहां कांग्रेस की चुनावी कमान संभाले हुए हैं। मराठा आरक्षण की आंच यानी जरांगे फैक्टर से यह जिला भी अछूता नहीं है।

विज्ञापन


पिछले विस चुनाव में जिले की नौ में से चार सीटों पर कांग्रेस व उसकी सहयोगी शेतकारी पार्टी एक, शिवसेना एक और तीन सीटों पर भाजपा यहां से जीती थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। हालांकि, सांसद का निधन हो जाने के कारण यहां पर लोकसभा उपचुनाव भी हो रहा है। लोकसभा उपचुनाव में पिछली बार जीते वसंत राव चव्हाण के बेटे रविंद्र चव्हाण कांग्रेस से हैं, तो भाजपा ने संतुत राव हंबरडे को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


बेटी श्रीजया को जिताना असल चुनौती
जिले की सबसे ज्यादा अहम भोकर सीट बनी हुई है। भाजपा ने अशोक चव्हाण के बेटी श्रीजया चव्हाण को उतारा है, तो कांग्रेस ने युवा नेता बालाजी उर्फ पप्पू कोंधेकर को। बालाजी के लिए तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी लगातार प्रचार कर रहे हैं। रोचक बात है कि तेलंगाना के विस चुनावों में अशोक चव्हाण खुद रेवंत के साथ प्रचार करते रहे हैं। पिछले तीन चुनावों से यह सीट चव्हाण परिवार के पास है। ऐसे में श्रीजया को जीत दिलाना अशोक चव्हाण की सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नांदेड उत्तर में कांग्रेस का मुस्लिम दांव
पिछली बार शिवसेना से जीते नांदेड़ उत्तर के विधायक बालाजी कल्याणकर इस बार शिंदे गुट से मैदान में हैं, तो कांग्रेस से अब्दुल सत्तार उतरे हैं। जानकारों का कहना कि 40 साल बाद किसी पार्टी ने मुस्लिम को मैदान में उतारने का दांव चला है। यहां से एमवीए के सहयोगी दल उद्धव गुट ने भी संगीता डग को उतारा है। कहा जा रहा है कि हिंदू वोट बांटने के लिए ही उद्धव गुट और कांग्रेस ने यह खेल किया है। भाजपा से बागी मिलिंद देशमुख भी मैदान में हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed