फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls Rahul Gandhi wrote letter to Congress workers Said This is fight to save our democracy Constitution

Rahul Gandhi: राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखी चिट्ठी; बोले- यह हमारे लोकतंत्र-संविधान को बचाने की लड़ाई

Mon, 06 May 2024 06:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 May 2024 06:35 PM IST
सार

राहुल गांधी ने लिखा, 'यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे लोकतंत्र और हमारे संविधान को बचाने की लड़ाई है। एक तरफ प्रेम और न्याय की कांग्रेस की विचारधारा है और दूसरी तरफ मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस की भय, नफरत और विभाजन की विचारधारा है।'

विज्ञापन
LS Polls Rahul Gandhi wrote letter to Congress workers Said This is fight to save our democracy Constitution
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ani

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चिट्ठी लिखी। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रिय साथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है - ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। जब तक कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता सच्चाई के लिए खड़ा है, तब तक भारत में नफरत नहीं जीत सकती और हम एक नहीं, करोड़ों हैं। मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने लिखा, 'यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे लोकतंत्र और हमारे संविधान को बचाने की लड़ाई है। एक तरफ प्रेम और न्याय की कांग्रेस की विचारधारा है और दूसरी तरफ मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस की भय, नफरत और विभाजन की विचारधारा है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत आप जैसे उसके निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। आप निडर हैं, क्योंकि कांग्रेस की विचारधारा आपके दिलों में, आपके विचारों और आपके कार्यों में है। आप पार्टी की रीढ़ हैं और हम आपके बिना नहीं जीत सकते।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने लिखा, 'मैं अब तक की आपकी सारी मेहनत के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। आपकी वजह से ही हम भारत की जनता की बात सुनकर एक क्रांतिकारी घोषणापत्र बना पाए हैं। हमने चुनाव के पहले दो चरणों में अच्छा संघर्ष किया है। हम भाजपा के झूठ और ध्यान भटकाने वाले कार्यों का विरोध करने और उन्हें हमें जवाब देने के लिए मजबूर करने में सक्षम हैं।'

उन्होंने लिखा, 'अब एक और महीने की कड़ी मेहनत का समय है यह सुनिश्चित करने का कि हमारी गारंटी हर भारतीय तक पहुंचे, और यह सुनिश्चित करने का कि हर कोई वोट देने के लिए निकले। आइए हम सब मिलकर कांग्रेस का संदेश और अपनी गारंटी को हर गांव, मोहल्ले, गली और घर-घर तक पहुंचाएं। अब समय आ गया है कि हम घर-घर जाएं। हमें हर युवा, महिला, मज़दूर, किसान और वंचित परिवार तक पहुंचना होगा। हमें भाजपा की विचारधारा और उनके नफरत के एजेंडे से उत्पन्न खतरे को स्पष्ट करना चाहिए। मैं इस लड़ाई में अपना सब कुछ दे रहा हूं और मैं आपसे भी यही चाहता हूं।

 
राहुल ने लिखा, 'मैं जानता हूं कि जब तक कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता सच्चाई के लिए खड़ा है, तब तक भारत में नफरत नहीं जीत सकती और हम एक नहीं करोड़ों हैं। हम सब मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे। आपके समर्थन, समर्पण और प्यार के लिए मेरा प्यार और निरंतर आभार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed