फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls: Arjun Munda spoke on tribals, said- Congress considered it a vote bank, but PM Modi gave respect

LS Polls: आदिवासियों पर बोले अर्जुन मुंडा, कहा- कांग्रेस ने समझा वोट बैंक, लेकिन पीएम मोदी ने दिया सम्मान

Mon, 06 May 2024 03:40 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 06 May 2024 03:40 PM IST
सार

झारखंड में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक ने भी आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक ही समझा था। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने उन्हें सम्मान दिलवाया है।

विज्ञापन
LS Polls: Arjun Munda spoke on tribals, said- Congress considered it a vote bank, but PM Modi gave respect
अर्जुन मुंडा - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक ने भी आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक ही समझा था। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने उन्हें सम्मान दिलवाया है।
विज्ञापन


तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साथा है। उन्होंने का कि उस पार्टी का मानना है कि जंगलों में रहने वाले आदिवासी स्वभाव से अपराधी थे और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने सबसे पहले उनके कल्याण में रुचि ली थी। कांग्रेस ने अपने 60 साल के कार्यकाल में आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में माना। कांग्रेस के पास आदिवासियों लिए कोई योजना नहीं थी, कोई नीति नहीं थी। बाद में जब उनके अधिकारों और प्रणालियों को अपनाया गया, तो कांग्रेस ने आदिवासी मुद्दे गृह विभाग को सौंप दिए। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनके कल्याण में रुचि ली जिसको अब पीएम मोदी संभाल रहे हैं। उन्होंने आदिवासियों को न्याय दिलाने की शुरुआत की है। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय आदिवासी और कृषि मंत्री अुर्जन मुंडा खूंटी आरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। जिसकी पहचान आदिवासी आइकन बिरसा मुंडा से है। 2019 में मुंडा ने मानव तस्करी, गरीबी, अफीम की खेती और नक्सलवाद की समस्याओं का सामना करते हुए खूंटी लोकसभा सीट 1,445 वोटों के मामूली अंतर से जीती। इस बार भी उसके सामने मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि आदिवासी समाज कांग्रेस का गेम प्लान को समझ चुके है। इसलिए अब आदिवासी कांग्रेस को अपना फायदा नहीं उठाने देंगे। अब वे अपने अधिकारों के बारे में जानते हैं। वे समझ चुके हैं कि उनके हक में कौन का कर रहा है कौन उनके अधिकारों, उनके न्याय के लिए खड़ा है।

अर्जुन मुंडा ने दावा किया, " आदिवासी प्रधानमंत्री मोदी जैसे गतिशील और दूरदर्शी नेता के नेतृत्व में भाजपा को वोट देंगे। हमें इस बार 400 का आंकड़ा पार करने का विश्वास है और झारखंड में हम आदिवासी या गैर-आदिवासी सीटों की परवाह किए बिना सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे।" उन्होंने कहा कि खूंटी और सिमडेगा मानव तस्करी खासकर लड़कियों की तस्करी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मैंने यहां लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और रोजगार प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम - कमाई के साथ-साथ सीखने जैसे कदम भी उठाए हैं। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि यह प्रयोग सफल हो रहा है क्योंकि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने हजारों लड़कियों को प्रशिक्षित किया है।


एप्पल के मोबाइल पार्ट्स बना रहीं खूंटी की लड़कियां
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि लड़कियों को दिया प्रशिक्षण सफल रहा। अब एप्पल के मोबाइल फोन के पार्ट्स खूंटी की लड़कियां बना रही हैं। लड़कियां कुशल हैं। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी, उग्रवाद में लगे युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए बड़े पैमाने पर बागवानी पहल भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed