फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS polls 2024: YSRCP releases manifesto, promises to increase outlay of pension and schemes

LS polls 2024: वाईएसआर कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, पेंशन पर बड़ा एलान; अन्य योजनाओं पर भी खर्च बढ़ाने का वादा

Sat, 27 Apr 2024 05:23 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sat, 27 Apr 2024 05:23 PM IST
सार

युवाजन श्रामिका रैतु कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने आगामी चुनाव का अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें कल्याणकारी पेंशन बढ़ाने, इसके साथ ही अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाने की बात कही।

विज्ञापन
LS polls 2024: YSRCP releases manifesto, promises to increase outlay of pension and schemes
ys jagan mohan reddy - फोटो : ani

विस्तार

युवाजन श्रामिका रैतु कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने आगामी चुनाव का अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें कल्याणकारी पेंशन बढ़ाने, इसके साथ ही अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाने की बात कही।
विज्ञापन


13 मई को आंध्रप्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी आयोजित होने हैं। इसलिए सभी राजनैतिक पार्टी जनता को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार भी जोरों से चल रहा है। शनिवार को युवाजना श्रामिका रैतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वादा किया है कि कल्याण पेंशन, जो अभी 3,000 रुपये प्रति माह है, उसे जनवरी 2028 से बढ़ाकर 3,250 रुपये और उसके बाद जनवरी 2029 से 3,500 रुपये कर दी जाएगी। इसके साथ ही विशाखापत्तनम को सरकार की सीट के रूप में कार्यकारी राजधानी बनाएंगे। उन्होंने कहा है कि वे अमरावती को विधायी राजधानी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी के तौर पर विकसित की जाएंगी। 
विज्ञापन


राजनीतिक दल का घोषणा पत्र धार्मिक ग्रंथों की तरह होता है पवित्र
आंध्रप्रदेश मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि राजनीतिक दल का घोषणापत्र के तहत हमारी सरकार काम करती है। हम इसे धार्मिक ग्रंथों जैसे बाइबिल, कुरान, भगवद गीता की तरह ही पवित्र मानते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं का बढ़ाया परिव्यय
विगत पांच वर्षो में शुरू की गई सभी योजनाओं को जारी रखने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अम्मा वोडी जैसी कुछ योजनाओं के लिए वित्तीय परिव्यय भी बढ़ाया है। इसे 15,000 रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 17,000 रुपये कर दिया गया है। अम्मा वोडी उन माताओं के लिए एक वित्तीय सहायता योजना है जो अपने बच्चों को स्कूल भेजती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed