फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls 2024: Uma Bharti came out to campaign for Scindia, why is he not getting support of aunt Yashodhara

LS Polls 2024: इस रिश्ते के कारण सिंधिया का प्रचार करने उतरीं उमा भारती, क्यों नहीं मिल रहा बुआ यशोधरा का साथ?

Wed, 01 May 2024 05:44 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 01 May 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार
लोकसभा चुनाव के दौरान अब तक उमा भारती ने भाजपा के किसी भी उम्मीदवार का प्रचार नहीं किया है। वे पहली बार केवल सिंधिया के लिए प्रचार करने मैदान में उतरी हैं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ और शिवराज सरकार में मंत्री रहीं यशोधरा राजे सिंधिया ने अब तक उनके लिए एक अपील भी नहीं की है।
loader
LS Polls 2024: Uma Bharti came out to campaign for Scindia, why is he not getting support of aunt Yashodhara
लोकसभा की जंग। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सबसे हाई प्रोफाइल चुनाव गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे और बेटे महाआर्यमन ने भी इस चुनाव में पूरी ताकत लगा दी है। अब तक प्रचार से दूर रहने वालीं प्रदेश की फायर ब्रांड नेता और पूर्व सीएम उमा भारती भी अब सिंधिया के समर्थन में रोड शो करने जा रही हैं।



लोकसभा चुनाव के दौरान अब तक उमा भारती ने भाजपा के किसी भी उम्मीदवार का प्रचार नहीं किया है। वे पहली बार केवल सिंधिया के लिए प्रचार करने मैदान में उतरी हैं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ और शिवराज सरकार में मंत्री रहीं यशोधरा राजे सिंधिया ने अब तक उनके लिए एक अपील भी नहीं की है। हालांकि, यशोधरा राजे सोशल मीडिया पर सक्रिय जरूर हैं। उनके हैंडल्स से भाजपा और पीएम मोदी से जुड़े कंटेंट पोस्ट किए जा रहे हैं।


मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में थीं। वे 26 अप्रैल को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले स्थित अपने गांव पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि मैं अपने गांव डूंडा वोट डालने के लिए आई हूं। उमा भारती अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे विरोधियों के साथ-साथ अपने भाजपा के नेताओं को भी आईना दिखाने से नहीं चूकती हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान उमा भारती ने कुछ सीटों पर जरूर प्रचार किया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के परिदृश्य से वे दूर रहीं।

भारती ने कहा था कि वे लोकसभा चुनाव प्रचार से दूर रहेंगी। लेकिन अब वे चुनाव प्रचार में उतर गई हैं। बुधवार को वे गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए आम सभा को संबोधित करेंगी। साथ ही शिवपुरी शहर में एक रोड शो भी करेंगी। इसके अलावा भारती करैरा विधानसभा के सिरसौद गांव में ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाहा के लिए चुनावी सभा भी करेंगी।

उमा ने इसलिए किया सिंधिया का समर्थन
दरअसल, भाजपा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना लोकसभा सीट से टिकट दिया था, तब भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मेरा आर्शीवाद उनके साथ है। उनका भविष्य उज्जवल है। उमा भारती ने पोस्ट में लिखा था कि सिंधिया ने एक सभा के दौरान मेरा और उनकी दादी के संबंधों का जिक्र किया था। उनकी दादी और मेरी अम्मा ने मुझे आठ साल की उम्र में दमोह में प्रवचन करते हुए सुना था। फिर उनके जीवन की अंतिम सांस तक मेरे और उनके संबंधों की अटूट डोर बंधी रही। मैं उनकी पांचवी और सबसे प्रिय बेटी हो गई थी।

भारती की बात करें, तो वे केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के साथ ही नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। उनकी पिछड़े वर्ग में गहरी पैठ है और वह स्वयं लोधी वर्ग से आती हैं। राम मंदिर के आंदोलन में उनकी बड़ी भूमिका रही, वहीं वे हिंदूवादी राजनीति का बड़ा चेहरा भी हैं। उनका मध्यप्रदेश सहित यूपी के कई हिस्सों में प्रभाव रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed