फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS polls 2024: Sharmila takes a jibe at Jagan Mohan Reddy, says PM Modi is controlling him from remote

LS polls 2024: शर्मिला का जगन मोहन रेड्डी पर तंज, बोलीं- पीएम मोदी उन्हें कर रहे हैं रिमोट से कंट्रोल

Tue, 30 Apr 2024 02:58 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 30 Apr 2024 02:58 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी एक रिमोट से चलने वाला बाजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास इसका कंट्रोल है।

विज्ञापन
LS polls 2024: Sharmila takes a jibe at Jagan Mohan Reddy, says PM Modi is controlling him from remote
वाई एस शर्मिला - फोटो : X/ @realyssharmila

विस्तार

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी एक रिमोट से कंट्राेल किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास इसका कंट्रोल है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश यहां 13 मई को 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। हाल ही में जगन मोहन रेड्डी ने कहा था कि कांग्रेस टीडीपी सुप्रीमो एन चंदबाबू नायडू के हाथों का रिमोट कंट्रोल है। इस पर एपीसीसी प्रमुख ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कोनसीमा के रावुलापलेम में एक चुनावी रैली में उन्होंने अपने भाई जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से जगन मोहन रेड्डी का रिमोर्ट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है। रिमोर्ट दबाकर पीएम मोदी जो काम कहते हैं सीमए रेड्डी वही काम करते हैं।
विज्ञापन


मणिपुर में दंगे हुए पीएम मोदी ने म्यूट बटन दबा दिया, सीएम चुप हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जगन मोहन रेड्डी राज्य के सभी बंदरगाहों को अडानी समूह को आवंटित कर रहे हैं। बता दें कि शर्मिला कडप्पा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। शर्मिला ने यह भी कहा कि वह केवल इसलिए चुनाव लड़ रही हैं क्योंकि वाईएसआरसीपी प्रमुख ने उनके चचेरे भाई वाई एस अविनाश रेड्डी को उसी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। एपीसीसी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अगर किसी और को कडप्पा लोकसभा उम्मीदवार के रूप में टिकट दिया गया होता तो वह चुनाव नहीं लड़तीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed