फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls 2024: MP leaders are also showing their strength to win or defeat Rahul Gandhi, these veterans camped

LS Polls 2024: राहुल गांधी को जिताने-हराने के लिए एमपी के नेता भी दिखा रहे दम, इन दिग्गजों ने डाला डेरा

Mon, 13 May 2024 05:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 May 2024 05:42 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जिताने और हराने के लिए मध्यप्रदेश के नेता भी दम लगा रहे हैं। प्रदेश से भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं को रायबरेली भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
LS Polls 2024: MP leaders are also showing their strength to win or defeat Rahul Gandhi, these veterans camped
लोकसभा की जंग। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा का चुनावी महासंग्राम अपने चरम पर पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों में शामिल अमेठी और रायबरेली में भी मुकाबला रोमांचक हो गया है। रायबरेली सीट से इस बार राहुल गांधी मैदान में उतरे हैं, उनका मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है। जबकि अमेठी सीट से कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से होगा, जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को चुनाव में हराया था।

विज्ञापन


इसी बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जिताने और हराने के लिए मध्यप्रदेश के नेता भी दम लगा रहे हैं। प्रदेश से भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं को रायबरेली भेजा जा रहा है। इनमें से कुछ नेता पहले ही रायबरेली पहुंच चुके हैं। जबकि कुछ नेताओं को सोमवार को मध्यप्रदेश में मतदान होने के बाद भेजा जाएगा। अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होना है। अंतिम दिनों के प्रचार में मध्यप्रदेश के नेता भी अपना दम दिखाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन


इनमें सबसे खास बात यह है कि मध्यप्रदेश से ऐसे नेताओं को इन दो सीटों पर भेजा रहा है, जिनके समाज के वोट वहां ज्यादा संख्या में हैं। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सोमवार शाम तक रायबरेली पहुंच जाएंगे। शुक्ल को यहां पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अपने प्रवास के दौरान पूरे लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग बैठक करेंगे। भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित भी करेंगे। शुक्ला के अलावा भाजपा संगठन ने कई मंत्रियों और राज्यसभा सांसदों की भी यहां तैनात किया है। ये सभी यहां पर नुक्कड़ सभाएं करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर, कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं ने भी इन सीटों पर अपना जमावड़ा लगा दिया है। पूर्व मंत्री और सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश्वर पटेल, विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कावरे ने मैदान संभाल लिया है। पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा और हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नागौद से कांग्रेस उम्मीदवार रश्मि भी यहां पर पहुंच गई है। इन सभी को क्षेत्रवार और जहां पर उनके समाज के लोग ज्यादा है, उस हिसाब से सभी की ड्यूटी कांग्रेस ने लगाई है।

हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने इन दोनों लोकसभा सीटों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की है। इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायबरेली और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अमेठी की जिम्मेदारी दी है। ये दोनों नेता भी अपनी-अपनी टीमों के साथ मैदान में डटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed