फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls 2024: If SP passes the third phase in UP BJP troubles will increase in fourth phase eyes on five seat

LS Polls 2024: यूपी में तीसरे फेज से पार हो सपा तो चौथे चरण से बढ़ाए भाजपा की मुसीबत, इन पांच सीटों पर है नजर

Mon, 06 May 2024 07:27 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Mon, 06 May 2024 07:27 PM IST
सार

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरे चरण की 10 सीटों (संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली) में आठ सीटें जीती थीं। समाजवादी पार्टी के खाते में केवल मैनपुरी और संभल आई थी।

विज्ञापन
LS Polls 2024: If SP passes the third phase in UP BJP troubles will increase in fourth phase eyes on five seat
लोकसभा की जंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सैफई के यादव परिवार का रसूख दांव पर है। यह उत्तर प्रदेश का राजनीति में सबसे मजबूत स्व. मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक परिवार है। समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस क्षेत्र की जनसभा में खुद को मिले मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद का जिक्र किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अभी तक 62 में 59 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें केवल पांच यादव हैं और सभी मुलायम सिंह यादव के परिवार से हैं। इनमें से तीन की प्रतिष्ठा तीसरे चरण के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान में दांव पर लग गई है।

विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरे चरण की 10 सीटों (संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली) में आठ सीटें जीती थीं। समाजवादी पार्टी के खाते में केवल मैनपुरी और संभल आई थी। संभल से शफीकुर्रहमान बर्क और मैनपुरी में चुनाव मुलायम सिंह यादव ने जीता था। मुलायम सिंह के निधन के बाद उपचुनाव में उनकी बहू डिंपल यादव को सफलता मिली थी। डिंपल इस बार मैदान में हैं। संभल से शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क चुनाव लड़ रहे हैं। जियाउर्रहमान विधायक भी हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने बदले हैं पांच चेहरे, सपा ने भी उतारे नए चेहरे
भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पांच पुराने चेहरे की जगह नए प्रत्याशियों को जगह दी है। इसमें बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, हाथरस से अरुप प्रधान वाल्मिकी, फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह और मैनपुरी से जयवीर सिंह शामिल हैं। इसी तरह से सपा के नए चेहरे में बरेली से प्रवीण एरन, बदायूं से आदित्य यादव और संभल से जियाउर्रहमान बर्क को उतारा है। फिरोजाबाद से राम गोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


59 प्रत्याशियों में सपा के पांच यादव और वह भी एक परिवार के
समाजवादी पार्टी 2024 में 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 18 सीटें कांग्रेस के पाले में गई हैं। इन 62 सीटों पर सपा ने अभी 59 प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें से केवल पांच यादव हैं। इनमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव आजमगढ़, चचेरे भाई अक्षय यादव फिरोजाबाद से और एक अन्य चचेरे भाई आदित्य यादव पहली बार बदायूं सीट से लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि इनमें से मैनपुरी, संभल, बदायूं में सपा का पलड़ा भारी है। बरेली में प्रवीण एरन भाजपा के गंगवार को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। फिरोजाबाद, हाथरस में भी कांटे की लड़ाई है। अन्य सीटों पर भी सपा मुकाबले में है। सपा के नेताओं का कहना है कि इस बार 10 में से 4-5 सीटें सपा के पाले में आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed