फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   LS Polls 2024: Call to cast vote on wedding card, this Gharati will welcome voters

LS Polls 2024: शादी के कार्ड पर आया वोट डालने का बुलावा, मतदाताओं का स्वागत करेंगे ये घराती

Tue, 21 May 2024 03:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 May 2024 03:18 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा छपवाए गए इस कार्ड को बाजारों, मॉल और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसे लोगों तक पहुंचाकर ज्यादा से ज्यादा वोट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Call to cast vote on wedding card, this Gharati will welcome voters
मतदान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चुनाव के अब तक के पांच चरणों में पिछले चुनाव की तुलना में लगातार कम मतदान दर्ज किया गया है। इससे चुनाव आयोग और सभी राजनीतिक दल चिंतित हैं। मतदाताओं की मतदान के प्रति इस उदासीनता को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली में मतदान बढ़ाने के लिए मतदाताओं को शादी का कार्ड देकर उन्हें वोट डालने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस शादी के कार्ड पर विवाह की तारीख के स्थान पर मतदान की तिथि और कार्यक्रम स्थल के स्थान पर मतदान केंद्र लिखा गया है। लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का यह आइडिया काफी पसंद आ रहा है। दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन




जिस तरह शादी के कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना के साथ होती है, उसी प्रकार इस अनोखे कार्ड की शुरुआत मतदाताओं के आमंत्रण से की गई है। शादी के कार्ड पर बारात का स्वागत करने वाले के रूप में घराती लोगों का नाम लिखा जाता है, इस अनोखे शादी के कार्ड पर स्वागतकर्ताओं के रूप में बूथ स्तर के चुनाव अधिकारी लिखा गया है। दर्शनाभिलाषी के रूप में भी चुनाव अधिकारियों के पद नाम अंकित किए गए हैं। 
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा छपवाए गए इस कार्ड को बाजारों, मॉल और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसे लोगों तक पहुंचाकर ज्यादा से ज्यादा वोट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चुनाव में मतदान का स्तर बढ़ाने का यह प्रयास कितना कारगर रहा, यह चार जून को ही पता चल पाएगा जब चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed