{"_id":"665eb89e2efd08a85c0fe301","slug":"low-margin-seats-in-lok-sabha-election-results-2024-in-up-2024-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: यूपी में इन सीटों पर 5 हजार से कम अंतर से फंसा मामला, किसके खाते में जाएंगी ये सीटें?","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Lok Sabha: यूपी में इन सीटों पर 5 हजार से कम अंतर से फंसा मामला, किसके खाते में जाएंगी ये सीटें?
Tue, 04 Jun 2024 06:49 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मुकाबला दिलचस्प रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज अपनी सीटों पर हार गई हैं। अब तक आंकड़ों में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि शाम 6:40 सवा तक के आंकड़ों के अनुसार इस वक्त सात सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 5 हजार वोटों से भी कम है।आइये जानते हैं कि कम अंतर वाली सीटें कौन सी हैं? इनमें कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है? वोटों का अंतर कितना है?
| सीट | उम्मीदवार (आगे) | पार्टी (आगे) | उम्मीदवार (पीछे) | पीछे (पार्टी) | अंतर |
| फर्रुखाबाद | डॉ. नवल किशोर शाक्य | सपा | मुकेश राजपूत | भाजपा | 695 |
| फूलपुर | प्रवीण पटेल | भाजपा | अमर नाथ सिंह मौर्य | सपा | 1586 |
| हमीरपुर | अजेंद्र सिंह लोधी | सपा | कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल | भाजपा | 2630 |
| बांसगांव | कमलेश पासवान | भाजपा | सदल प्रसाद | कांग्रेस | 3907 |
| सलेमपुर | रामाशंकर राजभर | सपा | रविंद्र कुशवाहा | भाजपा | 4003 |
| धौरहरा | आनंद भदौरिया | सपा | रेखा वर्मा | भाजपा | 4077 |
| अमरोहा | कंवर सिंह तंवर | भाजपा | कुंवर दानिश अली | कांग्रेस | 4708 |
पांच हजार से कम अंतर?
शाम 6:40 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 7 सीटें ऐसी हैं जहां पहले और दूसरे नंबर के उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर पांच हजार से भी कम है। इनमें से सपा के 4 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, 3 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं।
शाम 6:40 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 7 सीटें ऐसी हैं जहां पहले और दूसरे नंबर के उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर पांच हजार से भी कम है। इनमें से सपा के 4 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, 3 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं।