फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Ssabha Election PM Modi addressed a huge rally in Cooch Behar

LS Polls: कूचबिहार में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी- वो गरीबी हटाओ कहते रहे, हमने 25 करोड़ लोगों को दी राहत

Thu, 04 Apr 2024 04:37 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 04 Apr 2024 04:37 PM IST
सार

LS Polls: कूच बिहार में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देती रही जबकि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाया। 

विज्ञापन
Lok Ssabha Election PM Modi addressed a huge rally in Cooch Behar
पीएम मोदी कूचबिहार - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों के दम पर जनता का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दशकों तक 'गरीबी हटाओ' का नारा देती रही। यह बीजेपी सरकार है जिसने पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं और हमारी नीयत सही है।
विज्ञापन

जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश के लोगों ने 6-7 दशक तक केंद्र सरकार में सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा। अब पहली बार देश ने बीते 10 साल में पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार का विकास मॉडल देखा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया कहती है कि मोदी मजबूत कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है।
विज्ञापन


झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है विपक्ष 
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है। इन्होंने मतुआ, राजबंशी और नामशूद्र साथियों की कभी परवाह नहीं की, लेकिन आज जब भाजपा सरकार सीएए लेकर आई तो ये अफवाहें फैला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को कहा- धन्यवाद
पीएम मोदी ने इस दौरान ममता बनर्जी को भी धन्यवाद कहा। उन्होंने इसके पीछा वजह भी बताई। उन्होंने आगे कहा कि 2019 में भी मैं इसी मैदान में चुनावी सभा करने आया था। तब मैदान के ठीक बीच में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने एक मंच बनवा दिया था, ताकि मैदान छोटा लगे। उस वजह से सभा में लोग कम आए, लेकिन बहुत वोट दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के जीतने के बाद इस बार ममता जी ने ऐसा कोई मंच नहीं बनवाया है। उनका धन्यवाद।

संदेशखाली मामले पर बोले पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री ने संदेशखाली मामले को लेकर भी पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल ने ही नहीं बल्कि पूरे देश ने देखा है कि कैसे टीएमसी सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ, वो पश्चिम बंगाल सरकार के अत्याचार की पराकाष्ठा है।


‘संदेशखाली के गुनहगारों को सजा दिलाकर रहेंगे’
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने चेतावनी दी कि संदेशखाली घटना के लिए केवल तृणमूल ही जिम्मेदार है और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

सीएए को लेकर बोले मोदी
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सीएए को लेकर बंगाल की जनता को आश्वस्त करते कहा कि भाजपा सरकार सीएए लेकर आई है। ऐसे में हर परिवार को नागरिकता मोदी की गारंटी है। उन्होंने लोगों को चेताया कि सीएए को लेकर तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी जनता को डरा सकते हैं। मोदी ने कहा कि आपने मेरा दस साल का काम देखा है। मोदी की गारंटी पर भरोसा रखें।

बंगाल में 'लखपति दीदी'
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार बंगाल की को 'लखपति दीदी' बनाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश की तीन करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed