फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Why are we discussing Pakistan when polls are in India: Priyanka Gandhi slams BJP amid Aiyar row

Mani Shankar Aiyar: प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछा- भारत में चुनाव तो पाकिस्तान की चर्चा क्यों?

Fri, 10 May 2024 05:18 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 10 May 2024 05:18 PM IST
सार

Mani Shankar Aiyar: मणिशंकर अय्यर के बयान पर छिड़े विवाद पर प्रियंका ने कहा कि जब चुनाव भारत में हो रहे हैं तो पाकिस्तान की बातें क्यों की जा रही हैं? उन्होंने कहा कि एक पुराने बयान को आखिर क्यों अब मुद्दा बनाया जा रहा है? 

विज्ञापन
Why are we discussing Pakistan when polls are in India: Priyanka Gandhi slams BJP amid Aiyar row
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सामने आने बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेर लिया है। सत्तारूढ़ दल के आरोपों के जवाब में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर ही निशाना साधते हुए कहा है कि जब भारत में चुनाव चल रहे हैं, तो पाकिस्तान की बातें क्यों की जा रही हैं? उन्होंने कहा कि इस समय देश में बेरोजगारी दर 45 सालों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है और मुद्दे पर बात ही नहीं हो रही। 

विज्ञापन


पुराने बयान को अब क्यों मुद्दा बनाया गया?- प्रियंका गांधी 
मणिशंकर अय्यर के बयान पर छिड़े विवाद पर प्रियंका ने कहा ‘मेरा सवाल है कि यह बयान कब दिया गया था? एक पुराने बयान को आखिर क्यों अब मुद्दा बनाया जा रहा है? जब चुनाव भारत में हो रहे हैं तो पाकिस्तान की बातें क्यों की जा रही हैं? कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा द्वारा हर बार चुनाव में हिंदू-मुस्लिम से जुड़े मुद्दे उठाए जाते हैं, जिससे जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर बात करना चाहती है।' प्रियंका गांधी ने सत्तारूढ़ दल पर चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हिंदू-मुस्लिम मुद्दे को हवा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोग धर्म और जाति के आधार पर वोट नहीं देना चाहते। 
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें पाकिस्तान को सम्मान देना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई, बेरोजगारी पर क्यों चर्चा नहीं हो रही- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर किसी भी तरह की चर्चा नहीं की जा रही। अगर इस बारे में विचार नहीं किए गए तो जनता की चिंताएं बढ़ सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि देश में डीजल से लेकर कृषि सामग्री तक महंगाई का असर दिख रहा है, मजदूरों का शोषण हो रहा है लेकिन, इन बातों की कोई चर्चा नहीं की जा रही।  
रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होना है और तब तक प्रियंका गांधी इन लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करती रहेंगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed