फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Who is Ujjwal Nikam BJP Candidate from mumbai North central know everything about him

Ujjwal Nikam: कानून जगत के उस्ताद अब सियासी चौसर के खिलाड़ी बनेंगे; जानिए उज्ज्वल निकम से जुड़ी दिलचस्प बातें

Sat, 27 Apr 2024 09:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Apr 2024 09:37 PM IST
सार

वकालत के लंबे अनुभव वाले निकम के लिए अटकलें लगना शुरू हो गईं थी कि वे अब राजनीति में दाखिल हो सकते हैं। भाजपा ने उन्हें मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से मैदान में उतारा है। यहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ से है।

विज्ञापन
Who is Ujjwal Nikam BJP Candidate from mumbai North central know everything about him
उज्ज्वल निकम - फोटो : amarujala

विस्तार

26/11 आतंकी हमले के आरोपी कसाब को फांसी की सजा दिलाने वाले उज्ज्वल निकम अब राजनीति में प्रवेश कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से निकम को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने पूनम महाजन का टिकट काटकर निकम को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण है कि आखिर कौन हैं उज्ज्वल निकम, जिस पर भरोसा जताते हुए भाजपा ने अपने दो बार की सांसद का टिकट काट दिया है। 

विज्ञापन

कोर्ट की सुनवाई का घटनाक्रम बताते-बताते घर-घर में बनी पहचान
महाराष्ट्र के उत्तरी जिले जलगांव में जन्में निकम एक प्रसिद्ध वकील हैं। उन्होंने 1979 में अपनी वकालत शुरू की। हालांकि, उन्हें पहली बार 14 साल बाद प्रसिद्धि मिली, जब उन्हें 1993 के सीरियल ब्लास्ट मामले में लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया। 10 साल से अधिक समय बाद मामले में सौ आरोपियों को दोषी करार दिया गया। वहीं, 23 लोगों को मामले में बरी कर दिया गया। हर सुनवाई के बाद निकम कोर्ट के घटनाक्रम की जानकारी देते थे, टीवी के माध्यम से इस तरह वे घर-घर तक पहुंचे और धीरे-धीरे वे पहचाने जाने लगे।  

विज्ञापन

उज्ज्वल को मिले यह सनसनी खेज मामले
हालांकि, उनके जीवन का महत्वपूर्ण केस वह रहा, जब उन्होंने 26/11 आतंकवादी हमले के एकमात्र गिरफ्तार आतंकी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया। उन्होंने देश के कई सनसनी खेज मामले में महाराष्ट्र सरकार का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें गुलशन कुमार हत्याकांड और शक्ति मिल्स सामूहिक बलात्कार सहित अन्य मामलें शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, निकम अब 628 दोषियों को उम्रकैद तो 37 आरोपियों को फांसी की सजा दिलवा चुके हैं। 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से टक्कर
वकालत के लंबे अनुभव वाले निकम के लिए अटकलें लगना शुरू हो गईं थी कि वे अब राजनीति में दाखिल हो सकते हैं। भाजपा ने उन्हें मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से मैदान में उतारा है। यहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ से है। 2014 और 2019 में भाजपा नेता पूनम महाजन ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि निकम पूनम के पिता प्रमोद महाजन की हत्या के मामले में भी अभियोजक थे। भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेता को 2006 में उनके ही छोटे भाई प्रवीण ने गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed