फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Where was your respect for Constitution? PM taunts Congress, cites 1985 Shah Bano case

LS Polls: PM मोदी ने कांग्रेस को याद दिलाया 1985 का शाह बानो केस, पूछा- तब क्यों नहीं किया संविधान का सम्मान?

Wed, 01 May 2024 11:17 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 01 May 2024 11:17 PM IST
सार

Election: गुजरात के हिम्मतनगर में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1985 में शाह बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राजीव गांधी सरकार द्वारा पलटा गया था। उन्होंने पूछा कि तब कांग्रेस का संविधान के प्रति सम्मान कहां था?

विज्ञापन
Where was your respect for Constitution? PM taunts Congress, cites 1985 Shah Bano case
गुजरात में पीएम मोदी की रैली - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। उधर गुजरात के हिम्मतनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संविधान के प्रति कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मुस्लिम महिलाओं को परेशानियों से गुजरना पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 1985 में शाह बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राजीव गांधी सरकार द्वारा पलटा गया था। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कांग्रेस को याद दिलाया 1985 का शाह बानो केस
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे आजकल संविधान की किताब की प्रति लेकर घूम रहे हैं, लेकिन शाह बानो केस में कांग्रेस सरकार ने ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया था। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायलय संविधान के अनुसार ही काम करता है लेकिन तब संविधान के प्रति कांग्रेस के सम्मान को क्या हो गया था, जब शीर्ष अदालत के फैसले को बदलकर मुस्लिम महिलाओं को किसी भी सुरक्षा से वंचित कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर की शाह बानो के पक्ष में फैसला सुनाया था। उन्होंने तलाक के बाद अपने पति से गुजारा भत्ता मांगा था। उस दौरान पीएम राजीव गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने एक अधिनियम के माध्यम से शीर्ष अदालत के फैसले को पलट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तलाक और अनुच्छेद 370 को हमने हटाया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने कभी भी तीन तलाक की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पीएम मोदी ने आगे कहा कि वह संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं और इसलिए उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर में इसका कार्यान्वयन सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की वोट-बैंक की राजनीति के कारण मुस्लिम महिलाओं को कांग्रेस शासन में नुकसान उठाना पड़ा है। मोदी ने कहा कि एक साथ तीन तलाक की प्रथा को खत्म करने के उनकी सरकार के 2019 के फैसले ने मुस्लिम महिलाओं और उनके परिवारों को भी सुरक्षा दी है। प्रधानमंत्री के अनुसार वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने कभी तीन तलाक को रोकने की हिम्मत नहीं की। लेकिन, भाजपा को वोट बैंक की चिंता नहीं है। 

‘70 साल के शासनकाल में पूरे देश में एक संविधान लागू नहीं कर पाई कांग्रेस’
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता अब दावा कर रहे हैं कि संविधान खतरे में है और आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। हकीकत तो यह है कि कांग्रेस अपने 70 साल के शासनकाल में पूरे देश में संविधान लागू नहीं कर पाई। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म कर हमने पूरे देश में एक संविधान लागू किया। 

राम मंदिर के मुद्दे पर बोले ये बातें
पीएम मोदी ने राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि अयोध्या में इसका निर्माण 1947 में भारत को आजादी मिलने के अगले ही दिन शुरू हो जाना चाहिए था। लेकिन, कांग्रेस ने कानून बदलने की कोशिश की, जिससे यह मंदिर कभी न बने। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इसका निर्माण किया गया। लेकिन, जब मंदिर ट्रस्ट ने कांग्रेस नेताओं को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया तो उन्होंने अपने वोट-बैंक को खुश करने के लिए निमंत्रण का सम्मान नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता दावा करते थे कि अगर राम मंदिर बनेगा तो देश जल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार राम मंदिर का निर्माण हुआ तो क्या देश जल गया? प्रधानमंत्री ने कहा कि वास्तव में, यह कांग्रेस है जो जल रही है और इसे कोई नहीं बुझा सकता। 


अब भारत डोजियर नहीं डोज देता है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस सरकार किसी आतंकवादी हमले के बाद किसी घटना के बारे में दस्तावेजों का एक डोजियर पड़ोसी देश को भेजती थी। उन्होंने कहा कि आज, भारत डोज देता है, डोजियर नहीं और अब हम आतंकवादियों को उनके ही घर में ढेर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed