{"_id":"6650a774a5fd12404f0caf2a","slug":"weather-for-lok-sabha-election-6th-phase-voting-imd-forecast-for-heat-wave-heavy-rain-max-temperature-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: छठे चरण में जिन राज्यों में होगा मतदान, जानिए वहां कितना सताएगी गर्मी, कैसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
Weather: छठे चरण में जिन राज्यों में होगा मतदान, जानिए वहां कितना सताएगी गर्मी, कैसा रहेगा मौसम का हाल
Fri, 24 May 2024 08:52 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 24 May 2024 08:52 PM IST
सार
छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें जम्मू कश्मीर की एक सीट, हरियाणा की सभी 10 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों, बिहार की आठ सीटों, झारखंड की चार सीटों, दिल्ली की सभी सात सीटों, ओडिशा की छह सीटों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान हो चुका है और छठे चरण के लिए शनिवार को मतदान होना है। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और चुनाव आयोग द्वारा लगातार लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। हालांकि भीषण गर्मी और लू ने चुनाव आयोग की चिंता बढ़ाई हुई है। बीते पांच चरणों में भी मतदान प्रतिशत कम रहा और इसकी मुख्य वजह गर्मी को माना गया। ऐसे में जब छठे चरण के लिए मतदान होने वाला है तो आइए जानते हैं कि मतदान वाली जगहों पर मौसम का हाल कैसा रहेगा।
छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें जम्मू कश्मीर की एक सीट, हरियाणा की सभी 10 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों, बिहार की आठ सीटों, झारखंड की चार सीटों, दिल्ली की सभी सात सीटों, ओडिशा की छह सीटों पर मतदान होगा।
हरियाणा में सताएगी लू
हरियाणा इन दिनों भीषण लू की चपेट में है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा अगले पांच दिनों तक भी गर्मी के कहर से जूझेगा और राज्य में तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
ओडिशा में तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बढ़े हुए तापमान के साथ उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। बिहार और झारखंड में भी गर्मी सताएगी। मौसम विभाग ने जो मौसम का पूर्वानुमान जताया है, उसके मुताबिक अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा और बिहार और झारखंड में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहेगा। पहाड़ी इलाका होने के बावजूद जम्मू कश्मीर में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।
बंगाल में चक्रवाती तूफान के चलते बारिश के आसार
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल के प्रभाव के चलते मतदान के दिन बारिश होने की आशंका है। बंगाल के कई इलाकों में आज भी जमकर बादल बरसे। खासकर तटीय इलाकों में भारी बारिश और आंधी के चलते लोगों को खासी परेशानी हो सकती है। हालांकि बंगाल के तट से चक्रवाती तूफान रेमल रविवार को टकराएगा, लेकिन उसका असर शनिवार से ही दिखना शुरू हो जाएगा।
दिल्ली में हीटवेव का रेड अलर्ट
राजधानी दिल्ली में शनिवार को भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 25 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। मौसम विभाग ने जिन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली भी शामिल है। दिल्ली में शनिवार को 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार की गर्म हवाएं चलने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा गर्मी का कहर
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की आशंका है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। 25 मई को उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहने का संभावना है। पूरे प्रदेश में 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक या दो जगहों पर भीषण लू चलने का अनुमान है।